सीतापुर में चोरों का आतंक बरकरार, घर में सेंध लगाकर नकदी और कीमती सामान चोरी

सीतापुर के इमलिया सुल्तानपुर थाना क्षेत्र के कुरका गांव में चोरों ने घर में सेंध लगाकर नकदी और कीमती सामान चोरी कर लिया। लगातार हो रही चोरियों से ग्रामीणों में दहशत है, जबकि पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

4पीएम न्यूज नेटवर्कः  सीतापुर के इमलिया सुल्तानपुर थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। ताजा मामला कुरका गांव का है, जहां अज्ञात चोरों ने एक घर में सेंध लगाकर नकदी और कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। लगातार हो रही वारदातों से ग्रामीणों में भय का माहौल है, जबकि पुलिस की रात्रि गश्त और कार्यशैली पर भी सवाल उठने लगे हैं।

कुरका गांव में फिर हुई चोरी, ग्रामीणों में दहशत

जानकारी के अनुसार, चोर देर रात घर में सेंध लगाकर अंदर घुसे और नकदी सहित अन्य कीमती सामान चोरी कर फरार हो गए। सुबह घटना की जानकारी होने पर परिजनों और ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार हो रही चोरियों से लोग असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

पुरानी चोरी का खुलासा नहीं, पुलिस पर उठे सवाल

ग्रामीणों का कहना है कि कुछ दिन पहले थाना परिसर से करीब 500 मीटर की दूरी पर हुई चोरी का भी अब तक खुलासा नहीं हो सका है। ऐसे में लगातार हो रही नई वारदातों ने पुलिस की रात्रि गश्त और अपराध नियंत्रण व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। लोगों ने पुलिस से इलाके में गश्त बढ़ाने और जल्द से जल्द मामलों का खुलासा करने की मांग की है।

जांच में जुटी पुलिस, संदिग्धों पर नजर

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। अधिकारियों के अनुसार, आसपास के संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है तथा घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले का जल्द खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है।

रिपोर्ट – वाली चौधरी, सीतापुर

यह भी पढ़ें: गुरु पूर्णिमा पर नैमिषारण्य में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, मां ललिता देवी के दरबार में लगी लंबी कतारें

Related Articles

Back to top button