सरकार ने तानाशाही की सारी हदें की पार

  • टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी बोलीं- लोग बीजेपी के अत्याचारों को समझ रहे

4पीएम न्यूज़ नेटवर्क
कोलकाता। दिल्ली में सोमवार को हुए विरोध प्रदर्शन का जिक्र करते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि छात्रों के खिलाफ़ कथित पुलिस कार्रवाई के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी गाड़ी मोड़ ली। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि बीजेपी के नेतृत्व वाली सरकार ने तानाशाही की सारी हदें पार कर दी हैं। उन्होंने आगे कहा अब समय आ गया है कि भाजपा के खि़लाफ़ इंडिया अलायंस के बैनर तले एकजुट हुआ जाए। मैं देश की सभी पार्टियों और पूरे देश से, और बंगाल में भी, यही अपील करती हूं। उन्होंने कहा लोग बीजेपी के अत्याचारों को समझ सकते हैं। इसने हिटलर और स्टालिन को भी पीछे छोड़ दिया है।
उन्होंने आगे कहा कि यह लड़ाई लोकतंत्र को बचाने का आंदोलन है। बनर्जी ने यह भी आरोप लगाया कि बीजेपी ने टीएमसी के शहीद दिवस कार्यक्रम में बाधा डालने की कोशिश की और दावा किया कि सोमवार रात बंदूकें लिए हुए करीब 600 बाइक सवार शहीद दिवस के मंच को नष्ट करने आए थे। उन्होंने कहा कल रात मैंने, अभिषेक और अन्य नेताओं ने बीजेपी के लगातार हमलों से शहीद दिवस के मंच की सुरक्षा की। लेकिन कई बार पुलिस को सूचित करने के बाद भी हमें कोई मदद नहीं मिली। हम समझ सकते हैं कि इसके पीछे किसका हाथ है। वहीं बनर्जी ने बीजेपी पर जांच और मुकदमों के ज़रिए अपनी पार्टी के नेताओं को निशाना बनाने का आरोप भी लगाया और दावा किया कि टीएमसी नेताओं के खिलाफ 14 हजार से ज़्यादा मामले दर्ज किए गए हैं। जब वे जेल से बाहर आएंगे तो हम उनका स्वागत माला पहनाकर करेंगे।

बीजेपी की राज्य सरकारें हैं डर की सरकार

बीजेपी के नेतृत्व वाली राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए बनर्जी ने कहा बीजेपी राज्य सरकार डर की सरकार है। उन्होंने हमारी पार्टी के कई कार्यकर्ताओं की हत्या की और उन्हें परेशान किया। उन्होंने आगे कहा वे मुझे आज रैली करने से रोकना चाहते थे। लेकिन वे नाकाम रहे। उन्होंने यह भी कहा कि वह जल्द ही पश्चिम बंगाल के जिलों का दौरा करेंगी और उन्हें रोकने की कोशिश करने वालों को चुनौती दी। उन्होंने कहा मैं जल्द ही जिलों का दौरा करूंगी, देखूंगी कि आपके गार्ड मुझे कैसे रोकते हैं।

Related Articles

Back to top button