सुवेंदु अधिकारी के PA की हत्या गरमाया पारा, भाजपा नेताओं ने किसे दे डाली चेतावनी!

सुवेंदु अधिकारी ने इस हत्या को “दिल दहला देने वाली” बताया और आरोप लगाया कि हमलावरों ने हमला करने से पहले रेकी की थी.

4पीएम न्यूज नेटवर्क: बंगाल में चुनावी नतीजों के सामने आने के बाद से लगातार सियासी पारा हाई चल रहा है।

चुनावी नतीजों पर एक तरफ जहां विपक्ष इसे धांधली बता रहा है और सीएम ममता इस्तीफा देने से इंकार कर रही हैं तो वहीं दूसरी तरफ सत्ताधारी दल भाजपा के नेता इसे प्रदेश के हिन्दुओं की बड़ी जीत बता रहे हैं।

वहीं राज्य में हो रही हिंसा की ख़बरों के बीच एक ऐसी खबर सामने आई जिसे लेकर सियासी पारा और चढ़ गया। दरअसल पश्चिम बंगाल में हाल ही में चुनाव के बाद हिंसा की कई घटनाएं हुई हैं। इनमें से एक बहुत दुखद घटना सुवेंदु अधिकारी के निजी सहायक चंद्रनाथ रथ की हत्या की है। चंद्रनाथ रथ को मध्यमग्राम इलाके में गोली मारकर मार दिया गया। हमलावरों ने उनकी गाड़ी रोककर ताबड़तोड़ फायरिंग की।

BJP नेता सुवेंदु अधिकारी के करीबी सहयोगी और उनके PA चंद्रनाथ रथ की उत्तरी 24 परगना में गोली मारकर हत्या कर देना न सिर्फ राज्य में बल्कि देशभर में चर्चा का विषय बना हुआ है। बीजेपी की सरकार बनाने जा रही है और बीजेपी की ओर से इसे “टारगेट किलिंग” करार दिया गया तो वहीं टीएमसी ने हत्या की सीबीआई से जांच कराने की मांग की है. चंद्रनाथ के शव को बारासात अस्पताल लाया गया है, जहां थोड़ी देर में पोस्टमॉर्टम किया जाएगा. पोस्टमार्टम के लिए 3 डॉक्टरों का पैनल बनाया गया है.

अभी तक की सामने आई जानकारी के मुताबिक जिले के मध्यमग्राम के डोलतला के पास बाइक पर सवार कुछ हमलावरों ने चंद्रनाथ रथ को रोक लिया. हमलावर काफी देर से उनकी गाड़ी का पीछा कर रहे थे. फिर उन्होंने गाड़ी को जबरन रुकवाया, और उन पर ताबड़तोड़ गोलीबारी शुरू कर दी, और फिर मौके से फरार हो गए. सूत्रों का कहना है कि चंद्रनाथ को मारने के लिए विदेशी पिस्टल का इस्तेमाल किया गया. शुरुआती जांच में संभावना जताई जा रही है कि ऑस्ट्रियन ग्लॉक पिस्टल का इस्तेमाल किया गया था.

जबकि प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि वह जिस गाड़ी में सवार थे, उसे सबसे पहले दोहरिया जंक्शन के पास एक छोटी कार ने रोका. इसके बाद बाइक सवार आरोपी SUV के पास पहुंचा और बेहद करीब से उन पर फायरिंग शुरू कर दी. फायरिंग के बाद कार में सवार लोग अपनी गाड़ी वहीं छोड़कर मोटरसाइकिल पर सवार होकर फरार हो गए. चंद्रनाथ, विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी के निजी सहायक (PA) के तौर पर काम करते थे, हमले के वक्त वह मध्यमग्राम स्थित अपने आवास लौट रहे थे.

खैर इस हत्या के बाद सभी नेताओं की लगातार प्रतिक्रिया सामने आ रही है। इसी बीच करीबी साथी की हत्या को BJP नेताओं ने ‘टॉरगेट किलिंग’ करार दिया. सुवेंदु अधिकारी ने इस हत्या को “दिल दहला देने वाली” बताया और आरोप लगाया कि हमलावरों ने हमला करने से पहले रेकी की थी. उन्होंने कहा, “यह निर्मम हत्या है. हालांकि DGP ने भरोसा दिलाया है कि वे इस मामले की जांच करेंगे.

न सिर्फ सुवेंदु अधिकारी बल्कि भाजपा के अन्य नेताओं की भी लगातार प्रतिक्रिया सामने आ रही है इसी बीच बीजेपी नेता राकेश सिंह ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि ‘ममता और अभिषेक को गिरफ्तार न किया गया,

साथ ही भाजपा विधायक पीयूष कनारिया ने तो यहां तक कह दिया कि हमने भी चूड़ियां नहीं पहनी है। दरअसल इस हत्या के बाद बंगाल का माहौल बेहद गर्म नजर आ रहा है। इसी बीच कनारिया ने कहा हमने भी चूड़ियाँ नहीं पहनी है, ठीक से रण होगा फिर…

हत्याकांड पर DGP सिद्धनाथ गुप्ता ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल से कारतूस बरामद कर लिए हैं और उस छोटी कार को भी जब्त कर लिया है जिसका कथित तौर पर हमले के दौरान इस्तेमाल किया गया था. उन्होंने बताया, “गाड़ी का रजिस्ट्रेशन नंबर सिलीगुड़ी रीजनल ट्रांसपोर्ट ऑफिस का लग रहा है, लेकिन ऐसा लगता है कि नंबर प्लेट के साथ छेड़छाड़ की गई है.”

इस बीच पुलिस सूत्रों का कहना है कि फोरेंसिक टीमों ने कार से सैंपल ले लिए हैं, जबकि जांच करने वाली टीम घटनाओं के क्रम को समझने और हमलावरों की पहचान करने के लिए आस-पास के इलाकों से CCTV फुटेज खंगाल रही है.

सामने आई जानकारी के मुताबिक जिस कार का इस्तेमाल किया गया उसे पेंट किया गया था. उस पर एक अलग नंबर प्लेट लगाया गया. सूत्रों की मानें तो उस नंबर प्लेट का मालिक विलियम जोसफ है. लेकिन जोसफ का दावा है कि उसे इस बारे में कुछ पता नहीं है कि किसने उसकी गाड़ी का नंबर यूज किया है.

साथ ही यह भी कहा जा रहा है कि बाइक सवारों ने हेलमेट लगा रखी थी इस वजह से उनकी पहचान नहीं हो पाई है. गौरतलब है कि यह मामला सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है, इस घटना के बाद से आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला लगातार बरक़रार है। और इस मामले को लेकर जमकर अटकलें लगाई जा रही हैं।

Related Articles

Back to top button