चुनाव आयोग पर पूरी ताकत से कल विपक्ष करेगा प्रहार

कल मिलते हैं, साथ चलते हैं : राहुल

  • कांग्रेस समेत पूरे इंडिया गठबंधन के नेता होंगे शामिल
  • नेता प्रतिपक्ष ने रैली का रूट मैप शेयर किया

4पीएम न्यूज़ नेटवर्क
नई दिल्ली। कांग्रेस और इंडिया गठबंधन रविवार (1 नवंबर) को दिल्ली के रामलीला मैदान में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ रैली करेगा। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को इस रैली का रूट मैप शेयर कर दिया।
उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए सभी से इस रैली में शामिल होने की अपील की. इंडिया गठबंधन इससे पहले ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सांकेतिक जन माहभियोग लाने की तैयारी में है। राहुल गांधी ने एक्स पर मैप शेयर किया. उन्होंने कैप्शन में लिखा, कल मिलते हैं, साथ चलते हैं! कनॉट प्लेस, मिंटो रोड जंक्शन, अजमेरी गेट, रामलीला मैदान। इंडिया गठबंधन की इस रैली में हजारों लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। शुक्रवार को हुई बारिश की वजह से मैदान में पानी भर गया था, लेकिन शनिवार को काफी काम हुआ और मैदान को रैली के लिए तैयार किया गया।

खरगे के घर विपक्ष का जन महाभियोग कार्यक्रम होगा

कांग्रेस नेता शनिवार दोपहर पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के घर जुटेंगे। यहां ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जन महाभियोग का कार्यक्रम रखा गया है. मीरा कुमार इस कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगी. जबकि खरगे प्रस्ताव पेश करेंगे।

सरदार पटेल की छवि को नुकसान पहुंचा रहे अमित शाह : सलमान खुर्शीद

सरदार वल्लभभाई पटेल की पुण्यतिथि पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस पर उन्हें उचित सम्मान न देने का आरोप लगाया है। शाह के बयान पर अब कांग्रेस ने पलटवार किया है। कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने अमित शाह पर सरदार पटेल की छवि को खराब करने आरोप लगाया है। उन्होंने कहा, ऐसी टिप्पणियों के पीछे की मंशा समझ से परे है। शनिवार को सलमान खुर्शीद ने कहा कि सरदार पटेल का योगदान देश के इतिहास में बेहद अहम है। ऐसे में उनके नाम पर की जाने वाली इस तरह की बयानबाजी की मंशा समझ से परे है। उन्होंने कहा कि इस तरह की टिप्पणियों से सरदार पटेल की छवि प्रभावित होती है और उनके प्रति लोगों के सम्मान को ठेस पहुंचती है।

फिल्म निर्देशक संजय गुप्ता के निधन से भारतीय फिल्म जगत को हुई अपूरणीय क्षति : संजय शर्मा

  • फिल्म सहिया के निर्माता एवं निर्देशक ने दी श्रद्धाजंलि

4पीएम न्यूज़ नेटवर्क
मुंबई। हिंदी सिनेमा के जाने-माने फिल्म निर्देशक संजय गुप्ता के आकस्मिक निधन पर फिल्म सहिया के निर्माता एवं निर्देशक संजय शर्मा ने गहरा शोक व्यक्त किया है। संजय शर्मा ने कहा कि संजय गुप्ता का अचानक इस दुनिया से चले जाना अत्यंत दुखद और स्तब्ध करने वाला है। उनका निधन भारतीय फिल्म जगत के लिए एक बड़ी क्षति है। उन्होंने कहा, जिंदगी कितनी अनिश्चित है, इसका एहसास ऐसी दुखद घटनाओं से होता है।
जो फिल्मकार पर्दे पर जिंदगी, मौत, संघर्ष और रोमांच की कहानियां रचता रहा, उसका अपना जीवन इस तरह अचानक समाप्त हो जाएगा, इसकी कल्पना भी नहीं की जा । संजय शर्मा ने कहा कि संजय गुप्ता उन फिल्मकारों में शामिल थे जिन्होंने हिंदी सिनेमा में अपराध, अंडरवल्र्ड और एक्शन फिल्मों को एक अलग पहचान दी। आतिश, कांटे, मुसाफिर, जिंदा, शूटआउट एट वडाला, जज़्बा, काबिल और मुंबई सागा जैसी फिल्मों के जरिए उन्होंने अपनी विशिष्ट निर्देशन शैली स्थापित की। उन्होंने कहा कि फिल्म निर्माण केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि एक रचनात्मक साधना है. एक फिल्मकार वर्षों की मेहनत, कल्पनाशीलता और संवेदनशीलता से अपनी अलग पहचान बनाता है. संजय गुप्ता ने अपनी फिल्मों के माध्यम से हिंदी सिनेमा पर जो छाप छोड़ी है, वह लंबे समय तक याद की जाएगी। संजय शर्मा ने कहा, एक फिल्मकार के रूप में मैं इस दुख को गहराई से महसूस कर सकता हूं, किसी निर्देशक के चले जाने से केवल एक व्यक्ति नहीं जाता, उसके साथ अनगिनत अधूरी कल्पनाएं, अनकही कहानियां और भविष्य की संभावनाएं भी समाप्त हो जाती हैं. लेकिन उसकी बनाई फिल्में उसे हमेशा जीवित रखती हैं। उन्होंने दिवंगत फिल्मकार को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके परिवार, मित्रों, सहयोगियों और प्रशंसकों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।

 

कार खाई में गिरने से दो महिलाओं सहित चार की मौत, एक घायल

4पीएम न्यूज़ नेटवर्क
रामपुर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में शनिवार को बड़ा सडक़ हादसा हुआ। टापरी-जानी संपर्क सडक़ से शनिवार सुबह एक कार खाई में गिर गई। हादसे में मां-बेटे, ननद सहित चालक के भाई की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। चालक को उपचार के लिए जेएसडब्ल्यू अस्पताल टापरी पहुंचाया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस थाना टापरी से मिली जानकारी के अनुसार कार एचपी 26बी-8999 में पांच लोग टापरी से जानी गांव की ओर जा रहे थे। सुबह करीब 8:30 बजे जैसे ही कार टापरी से कुछ दूर टावर के पास पहुंची तो चालक ने नियंत्रण खो दिया और कार सडक़ से करीब 150 मीटर नीचे खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस थाना टापरी को दी। पुलिस का दल मौके पर पहुंचा। स्थानीय लोगों और पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद मृतकों और घायल को खाई से बाहर निकाला।
हादसे में कृष्णा (42) पत्नी नरेश कुमार निवासी जानी निचार, हिमेश कुमार (19) पुत्र नरेश कुमार गांव जानी, सुषमा (47) पत्नी रोशन लाल निवासी ग्रांगे निचार और इंद्र लाल (30) पुत्र हरि लाल निवासी जानी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। कृष्णा और हिमेश मां-बेटे थे। कार चालक विद्या कृष्ण (32) पुत्र हरि लाल निवासी जानी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए जेएसडब्ल्यू अस्पताल टापरी पहुंचाया गया है। कार्यवाहक एसपी एवं डीएसपी भावानगर राजकुमार ने बताया कि सडक़ हादसे में चार लोगों की मौत हुई है, जबकि चालक घायल है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।

पंजाब चुनाव के लिए आप की पहली लिस्ट जारी

  • 40 उम्मीदवारों समेत संजीव अरोड़ा व दिनेश चड्ढा की सीटों की घोषणा

4पीएम न्यूज़ नेटवर्क
चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 के लिए आप ने 40 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इसमें मुख्यमंत्री भगवंत मान, विधानसभा अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवां और मंत्री संजीव अरोड़ा समेत कई चर्चित नाम शामिल हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान अपनी मौजूदा सेट संगरूर में धुरी से ही चुनाव लड़ेंगे।
ईडी द्वारा प्रिवेंशन ऑफ़ मनी लांड्रिंग एक्ट के तहत गिरफ्तार किए गए मंत्री संजीव अरोड़ा लुधियाना वेस्ट से चुनाव लड़ेंगे, संजीव अरोड़ा अभी जेल में हैं। फरीदकोट में कोटकपूरा सीट से दोबारा चुनाव लड़ेंगे। विधानसभा में पार्टी की के वित्त बलजिंदर कौर बठिंडा में तलवंडी साबो सीट से दोबारा चुनाव लड़ेंगी। पूर्व मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल अमृतसर में अजनाला सीट से दोबारा प्रत्याशी होंगे। फिलहाल विधानसभा में आप के 94 विधायक हैं और इनमें से बहुत विधायकों के टिकट काटे जा सकते हैं।

पुण्यतिथि पर याद की गईं पूर्व पीएम इंदिरा गांधी

  • कांग्रेस नेता राहुल-खरगे ने दी श्रद्धांजलि
  • प्रियंका ने खास अंदाज में किया याद

4पीएम न्यूज़ नेटवर्क
नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की आज 42वीं पुण्यतिथि है। इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर शक्ति स्थल पर आयोजित समारोह में कांग्रेस के कई बड़े नेता पहुंचे थे। शक्ति स्थल पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी, सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी समेत वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने शक्ति स्थल पर पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को उनकी पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि अर्पित की। कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी जी की पुण्यतिथि पर शक्ति स्थल पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की।
हम उनके साहस, सशक्त नेतृत्व और भारत की एकता, अखंडता तथा प्रगति के प्रति उनके आजीवन समर्पण को याद करते हैं। इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर पोती प्रियंका गांधी ने उन्हें याद किया। प्रियंका गांधी ने अपनी दादी के साथ बचपन की फोटो शेयर की है। उन्होंने ब्लैक एंड व्हाइट फोटो शेयर करते हुए लिखा, वो कितनी सुंदर स्त्री थी! आकाश जैसी मुक्त, समुद्र जैसी गहरी, धरती जैसी सहनशील और अग्नि से भी अधिक तेजस्वी। राहुल गांधी ने दादी को याद करते हुए पोस्ट शेयर किया। उन्होंने बचपन की फोटो शेयर की है जिसमें वो उनकी गोद में बैठे हैं। उन्होंने फोटो शेयर करते हुए लिखा, आपकी गोद में बैठा हूं। आपके दोनों हाथ थामे हुए। आपकी आवाज से ये शब्द सुन रहा हूं और आपके पीछे-पीछे इन्हें दोहरा रहा हूं। असतो मा सद्गमय, तमसो मा ज्योतिर्गमय। मृत्योर्मा अमृतं गमय, शांति, शांति, शांति। दादी, आपने मुझे कितना सुंदर उपहार दिया है। क्या कमाल का उपहार है! मैंने कभी सोचा भी नहीं था।

उनका साहस हमारी प्रेरणा है, उनका बलिदान हमारी अमिट स्मृति : खरगे

कांग्रेस अध्यक्ष ने किया नमन मल्लिकार्जुन खरगे ने इंदिरा गांधी के लिए पोस्ट किया है। उन्होंने लिखा, जब तक मुझमें सांस है तब तक सेवा ही नहीं जाएगी और जब मेरी जान जाएगी तब मैं ये कह सकती हूं कि एक एक खून का कतरा जितना मेरा है, वह एक-एक खून का कतरा एक भारत को जीवित करेगा श्रीमती इंदिरा गांधी। अदम्य साहस, अटूट संकल्प और दूरदर्शी नेतृत्व की प्रतीक, भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री एवं हमारी प्रेरणास्रोत श्रीमती इंदिरा गांधी जी के बलिदान दिवस पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि। राष्ट्र की एकता, अखंडता और स्वाभिमान की रक्षा के लिए उनका समर्पण तथा आधुनिक भारत के निर्माण में उनका अमूल्य योगदान सदैव हमारी राष्ट्रीय चेतना में जीवंत रहेगा। उनका साहस हमारी प्रेरणा है, उनका बलिदान हमारी अमिट स्मृति।

सरदार पटेल के प्रति इंदिरा का सम्मान नहीं मिटा सकते इतिहास विकृत करने वाले : जयराम

जयराम रमेश ने शनिवार को 1947 की एक दुर्लभ तस्वीर साझा की, जिसमें इंदिरा गांधी तत्कालीन उप प्रधानमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल का अभिवादन करती नजर आ रही हैं। रमेश ने कहा कि ‘‘इतिहास को विकृत करने वाले’’ पटेल के प्रति इंदिरा गांधी के गहरे सम्मान और प्रशंसा को मिटा नहीं सकते। कांग्रेस नेता ने पटेल की जयंती और इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि दोनों दृढ़ निश्चय और अदम्य व्यक्तित्व थे तथा दोनों ने उपमहाद्वीप के भूगोल और इतिहास को नया आकार दिया।

 

Related Articles

Back to top button