UPPSC RO ARO भर्ती का इंतजार खत्म, कल से भर सकेंगे इतने पदों के लिए फॉर्म
आवेदन प्रक्रिया 25 अक्टूबर 2026 से शुरू हो गई है. आयोग की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने की लास्ट डेट 26 नवंबर 2026 तय की गई है.

4पीएम न्यूज नेटवर्क: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने समीक्षा अधिकारी (RO) और सहायक समीक्षा अधिकारी (ARO) के कुल 501 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है. आवेदन प्रक्रिया 25 अक्टूबर 2026 से शुरू हो गई है. आयोग की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने की लास्ट डेट 26 नवंबर 2026 तय की गई है.
इस भर्ती के जरिए कुल 501 पदों को भरा जाएगा. लंबे समय से इस भर्ती का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए यह नौकरी पाने का अच्छा अवसर है. भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर उपलब्ध होगी.
आवेदन की तारीखें
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तारीख: 26 अक्टूबर 2026
आवेदन और एग्जाम फीस जमा करने की लास्ट डेट: 26 नवंबर 2026
आवेदन में सुधार और फीस समाधान की लास्ट डेट: 3 दिसंबर 2026
आयोग के सचिव गिरिजेश कुमार त्यागी के अनुसार, विस्तृत विज्ञापन में आवेदन प्रक्रिया, परीक्षा पैटर्न, सिलेबस, आरक्षण और एज लिमिट में छूट से संबंधित निर्देश दिए जाएंगे.
पिछली भर्ती में था कड़ा मुकाबला
वर्ष 2023 की आरओ/एआरओ भर्ती में 411 पदों के लिए 10.76 लाख से अधिक आवेदन आए थे. ऐसे में प्रत्येक पद के लिए बड़ी संख्या में उम्मीदवारों के बीच मुकाबला था. इस बार पदों की संख्या में 91 की बढ़ोतरी हुई है. हालांकि, उम्मीदवारों को परीक्षा में सफलता पाने के लिए बेहतर तैयारी करनी होगी.
कौन कर सकता है आवेदन?
उम्मीदवारों की एजुकेशनल क्वालिफिकेश और एज लिमिट की अंतिम जानकारी 2026 के आधिकारिक नोटिफिकेशन से मिलेगी. पिछली भर्ती के नियमों के अनुसार, मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट होना जरूरी था. न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष थी. आरक्षित वर्गों को नियमानुसार एज लिमिट में छूट दी गई थी. कुछ पदों के लिए कंप्यूटर नॉलेज और हिंदी टाइपिंग की योग्यता भी जरूरी हो सकती है.
कैसे करें आवेदन?
अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर जाकर भर्ती का विज्ञापन पढ़ें और ऑनलाइन आवेदन लिंक के माध्यम से रजिस्ट्रेशन करें. इसके बाद व्यक्तिगत और एकेडमिक डिटेस भरें, जरूरी डॉक्यूमेंट, फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें तथा निर्धारित फीस जमा करें. आवेदन जमा करने से पहले सभी डिटेल्स को अच्छी तरह से चेक कर लें और भविष्य के लिए फॉर्म का प्रिंटआउट अपने पास रखें.



