सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत का बदला लिए बिना युद्ध नहीं रुकेगा— ईरान का बड़ा बयान
ईरानी अधिकारियों ने कहा है कि जब तक सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत का बदला नहीं लिया जाता,

4पीएम न्यूज नेटवर्क: ईरान की ओर से एक बड़ा और कड़ा बयान सामने आया है। ईरानी अधिकारियों ने कहा है कि जब तक सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत का बदला नहीं लिया जाता,
तब तक संघर्ष और युद्ध जारी रहेगा। इस बयान के बाद क्षेत्रीय तनाव और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।
ईरानी नेतृत्व का कहना है कि देश की सुरक्षा और सम्मान से जुड़े मुद्दों पर कोई समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि हमले या किसी भी प्रकार की कार्रवाई का जवाब दिया जाएगा और दोषियों को इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी।
अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह के बयान से मध्य पूर्व में पहले से जारी तनाव और बढ़ सकता है। कई देशों ने क्षेत्र में शांति बनाए रखने और कूटनीतिक समाधान की अपील की है.फिलहाल इस बयान के बाद वैश्विक समुदाय की नजर ईरान और उससे जुड़े घटनाक्रमों पर टिकी हुई है।



