कानपुर मे तीन गांजा तस्कर गिरफ्तार, 50 किलो गांजा बरामद

कानपुर पुलिस ने तीन शातिर गांजा तस्करो को गिरफ्तार किया है इसमें दो पुरुष एक महिला शामिल हैं.

4पीएम न्यूज नेटवर्क: कानपुर पुलिस ने तीन शातिर गांजा तस्करो को गिरफ्तार किया है इसमें दो पुरुष एक महिला शामिल हैं.

पुलिस ने इन तस्करों के पास से लगभग 50 किलो गांजा बरामद किया है एक प्रेसवार्ता करते हुए ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर डॉ विपिन ताडा ने बताया कि कानपुर की रावतपुर पुलिस और क्राइम ब्रांच पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना के आधार पर राजकीय पॉलिटेक्निक के पास रेलवे लाइन की ओर से तीन गांजा तस्कर जिसमे अकबर अली उर्फ चिंगारी, उमेश चंद्र राजपूत उर्फ अश्विनी, महिला तस्कर सलमाना बेगम को गिरफ्तार किया है ,

ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर डॉ विपिन ताडा ने बताया कि पुलिस ने इनके पास से लगभग 50 किलो गांजा बरामद किया है ये लोग गांजा को उड़ीसा से लाकर कानपुर में बेचते हैं । उन्होंने बताया कि पुलिस द्बारा  मानक पदार्थों के विरूद्ध कार्यवाही की जा रही है.

इसी में इस गैंग का नाम सामने आया था इनको गिरफ्तार करने में आईपीएस सुमित रामटेके की टीम की अहम भूमिका थी। नशे की कार्यवाही में पुलिस की कार्यवाही में अभी तक 7 मुकदमें दर्ज किए हैं और 75 को गिरफ्तार किया जा चुका है.

रिपोर्ट – प्रांजुल मिश्रा, कानपुर

Related Articles

Back to top button