भारत-न्यूजीलैंड के बीच खिताबी मुकाबला कल

  • टी20 विश्वकप में न्यूजीलैंड से एक भी मैच नहीं जीती है भारतीय टीम

4पीएम न्यूज़ नेटवर्क
अहमदाबाद। टी20 विश्वकप 2026 का फाइनल भारत और न्यूजीलैंड के बीच आठ मार्च को अहमदाबाद नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होना है। सेमीफाइनल में भारत ने इंग्लैंड को और न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर फाइनल में जगह बनाई है। गत चैंपियन भारतीय टीम खिताब का बचाव करने से एक कदम दूर है, जबकि कीवी टीम अपने पहले टी20 विश्व कप खिताब जीतने की जुगत में है। भारत के लिए फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाला मुकाबला बेहद मुश्किल है। इसकी वजह टी20 विश्व कप का इतिहास है, जो न्यूजीलैंड के पक्ष में है। भारतीय टीम टी20 विश्वकप में न्यूजीलैंड के खिलाफ कभी नहीं जीती है। दोनों देशों के बीच अब तक तीन मैच खेले गए हैं और तीनों ही मैचों में न्यूजीलैंड को जीत मिली है।
ओवरऑल आंकड़े पर गौर करें तो टी20 में भारतीय टीम का न्यूजीलैंड के खिलाफ पलड़ा भारी है। दोनों देशों के बीच अब तक 30 मैच खेले गए हैं। भारतीय टीम ने 18 मैच जीते हैं, जबकि न्यूजीलैंड को 11 मैचों में सफलता मिली है। एक मैच टाई रहा है। टीम इंडिया के पास न्यूजीलैंड को आठ मार्च को हराकर जीत का इंतजार समाप्त करने और लगातार दूसरा टी20 विश्वकप का खिताब जीतने वाली पहली टीम बनने का अवसर है। हालांकि अभिषेक शर्मा का फार्म भारत के लिए चिंता कासबब बना हुआ है। क्योंकि उनकेलिए ये वल्र्डकप किसी बुरे सपने की तरह रहा है। सात पारियों में कुल मिलाकर 89 रन ही बना सके हैं। ग्रूप स्टेज में खेले तीन मुकाबलों में अभिषेक का खाता तक नहीं खुल सका था।

भारत केफॉर्म में लौटे बल्लेबाज, गेंदबाज साबित हो रहे महंगे

भारतीय बल्लेबाज टूर्नामेंट में अच्छी लय में दिखाई दिए हैं, लेकिन गेंदबाजों का निराशाजनक प्रदर्शन टीम इंडिया के लिए फाइनल से पहले चिंता का सबब बन गया है। टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम के बल्लेबाजों का प्रदर्शन दमदार रहा है। संजू सैमसन ने वेस्टइंडीज और सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ दमदार प्रदर्शन करते हुए अपनी काबिलियत को साबित करके दिखाया है। ईशान किशन भी अच्छी लय में दिखाई दिए हैं। वहीं अर्शदीप सिंह उम्मीदों पर खरे नहीं उतर सके हैं। सात मुकाबलों में अर्शदीप ने महज नौ विकेट निकाले हैं। वहीं टी20 विश्वकप 2026 के आगाज से पहले वरुण चक्रवर्ती को टीम इंडिया का सबसे बड़ा मैच विनर बताया जा रहा था। हालांकि, वरुण ने भारतीय फैंस को अपने प्रदर्शन से खासा निराश किया है। वरुण बड़े मुकाबले और अच्छी टीमों के खिलाफ बुरी तरह से संघर्ष करते हुए नजर आए हैं।

Related Articles

Back to top button