नागपुर में निर्माण स्थल पर दर्दनाक हादसा, क्रेन गिरने से दो मजदूरों की जान गई
महाराष्ट्र के नागपुर से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। शहर के गणेशपेठ इलाके में स्थित MHADA परिसर में निर्माण कार्य के दौरान एक क्रेन गिर गई।

4पीएम न्यूज नेटवर्क: महाराष्ट्र के नागपुर से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। शहर के गणेशपेठ इलाके में स्थित MHADA परिसर में निर्माण कार्य के दौरान एक क्रेन गिर गई। इस हादसे में दो मजदूरों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हादसे में जान गंवाने वाले मजदूरों की पहचान विश्वनाथ कटारे और मुकेश निषाद के रूप में हुई है। घटना के बाद निर्माण स्थल पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने के बाद राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। फिलहाल हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
इनमें से एक क्रेन का ऊपरी हिस्सा टूटकर गिर गया और पास ही मौजूद दूसरी क्रेन से जा टकराया. शुरुआत में खबर आई थी कि इस हादसे में चार लोग घायल हुए हैं. बाद में पुष्टि हुई कि उनमें से दो लोगों की मौत हो चुकी है. MHADA इलाके में टेक्सटाइल पार्क और कमर्शियल कॉम्प्लेक्स के निर्माण का ठेका ‘बी.जी. शिर्के कंस्ट्रक्शन कंपनी’ को दिया गया था.
डीसीपी ने क्या बताया?
यह हादसा तब हुआ जब एक क्रेन का ऊपरी हिस्सा टूटकर लगभग 100 फीट की ऊंचाई से नीचे गिर गया. क्रेन का टूटा हुआ हिस्सा दूसरी क्रेन के महज 30 फीट दूर स्थित मुख्य सड़क पर नहीं गिरा, जिससे एक बहुत बड़ा हादसा टल गया. राहुल मदने, पुलिस उपायुक्त (DCP), जोन 2 ने बताया कि यह घटना उस समय हुई जब एक क्रेन काम कर रही थी, जिसके चलते दो लोगों की मौत हो गई.
दोनों मृतक ढांचे के ऊपर थे
राहुल मदने ने बताया कि क्रेन क्यों गिरी, यह पता लगाने के लिए हम संबंधित मैकेनिकल विभाग के अधिकारियों से सलाह लेंगे. मृतकों में से विश्वनाथ कटारे, भंडारा और मुकेश निषाद, उत्तर प्रदेश के रहने वाले थे. पता चला है कि घटना के समय दोनों मृतक ढांचे (स्ट्रक्चर) के ऊपर मौजूद थे. दो अन्य घायल मजदूर झारखंड के रहने वाले हैं.
राहुल मदने ने बताया कि फिलहाल हम कंपनी के सुपरवाइजरी स्टाफ से जानकारी जुटा रहे हैं और उचित कार्रवाई शुरू कर रहे हैं. काम रोकने का फैसला कंपनी को लेना है. हमने आकस्मिक मौत (एक्सीडेंटल डेथ) का मामला दर्ज कर लिया है.



