आंध्र प्रदेश के काकीनाडा में दर्दनाक हादसा :18 लोगों की मौत, कई घायल
आंध्र प्रदेश के काकीनाडा जिले में शनिवार को भीषण अग्निकांड की घटना सामने आई है। जिले के पेद्दापुरम क्षेत्र के समलकोट मंडल स्थित वेटलापलेम गांव में एक पटाखा बनाने की फैक्ट्री में अचानक आग लग गई।

4पीएम न्यूज नेटवर्क: आंध्र प्रदेश के काकीनाडा जिले में शनिवार को भीषण अग्निकांड की घटना सामने आई है। जिले के पेद्दापुरम क्षेत्र के समलकोट मंडल स्थित वेटलापलेम गांव में एक पटाखा बनाने की फैक्ट्री में अचानक आग लग गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते पूरी फैक्ट्री इसकी चपेट में आ गई। हादसे में अब तक 18 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई अन्य लोगों के घायल होने की आशंका जताई जा रही है।
घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए गए। स्थानीय प्रशासन और पुलिस की टीम भी राहत एवं बचाव कार्य में जुटी रही।
प्रशासन ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है और घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। प्रारंभिक जांच में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। विस्तृत जांच के बाद ही हादसे के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।



