आमिर खान के भांजे इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, भारत छोड़ने का नोटिस जारी
FRRO मुंबई कार्यालय ने इमरान खान को यह नोटिस जारी किया है. मुंबई पुलिस की टीम ने यह नोटिस इमरान खान को सौंपा, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया है.

4पीएम न्यूज नेटवर्क: बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान के भांजे और अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर 2026 तक भारत छोड़ने का नोटिस जारी किया गया है।
यह कार्रवाई मुंबई में मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हुए विरोध प्रदर्शन में उनकी भागीदारी के बाद सामने आई है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, मुंबई पुलिस ने इमरान खान को नोटिस दिया है और मामले में आव्रजन कानूनों के प्रावधानों के तहत कार्रवाई की गई है। इस घटनाक्रम ने राजनीतिक और फिल्मी जगत में चर्चा तेज कर दी है।
इमरान खान अमेरिकी नागरिक हैं और उनके पास ओवरसीज सिटिजन ऑफ इंडिया (OCI) कार्ड होने की जानकारी सामने आई है। नोटिस के मुताबिक, उन्हें निर्धारित समयसीमा के भीतर भारत छोड़ने के लिए कहा गया है। इस मामले को लेकर विपक्ष की ओर से भी प्रतिक्रिया आई है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) की नेता सुप्रिया सुले ने कथित तौर पर सरकार के फैसले का विरोध करते हुए कहा कि विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के कारण किसी व्यक्ति को देश छोड़ने के लिए कहना गलत है।
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन में हुए थे शामिल
इमरान खान मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान में हुए प्रदर्शन में शामिल हुए थे. प्रदर्शन के दौरान मुंबई पुलिस ने एक्टर को हिरासत में लिया था. इमरान के खिलाफ इमिग्रेशन एक्ट के तहत ये कार्रवाई की गई है. इमरान भारतीय नागरिक नहीं है और इसके बाद वो भारत में हुए प्रदर्शन में शामिल हुए थे.
FRRO ने भेजा नोटिस
FRRO मुंबई कार्यालय ने इमरान खान को यह नोटिस जारी किया है. मुंबई पुलिस की टीम ने यह नोटिस इमरान खान को सौंपा, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया है. नोटिस में उन्हें 28 अक्टूबर से पहले देश छोड़ने का निर्देश दिया गया है. जानकारी के अनुसार, फॉरेनर्स रीजनल रजिस्ट्रेशन ऑफिस FRRO ने नियमों और शर्तों के उल्लंघन के चलते यह नोटिस दिया है.
पुलिस ने हिरासत में लिया था
इमरान खान सीईसी के खिलाफ प्रदर्शन में हिस्सा लेने अगस्त क्रांति मैदान पहुंचे थे. उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा था कि वह किसी राजनीतिक पार्टी या संगठन का प्रतिनिधित्व करने नहीं आए हैं. वह एक आम नागरिक के तौर पर प्रदर्शनकारियों का समर्थन करने वहां पहुंचे थे. इमरान खान का जन्म अमेरिका में हुआ था और उन्हें वहीं की नागरिकता मिली हुई है. इमरान भारत में वर्क वीजा पर आए थे.



