उन्नाव एक्सप्रेसवे हादसा: सवारियों से भरी बस पलटी, कई घायल

उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में लखनऊ–आगरा एक्सप्रेसवे पर रविवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। सवारियों को लेकर जा रही एक डबल डेकर बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई।

4पीएम न्यूज नेटवर्क: उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में लखनऊ–आगरा एक्सप्रेसवे पर रविवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। सवारियों को लेकर जा रही एक डबल डेकर बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई।

बस में लगभग 50 यात्री सवार थे, जिनमें से करीब 12 यात्री घायल बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

सूचना मिलते ही पुलिस और Uttar Pradesh Expressways Industrial Development Authority (यूपीडा) की टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई और राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा जा रहा है।

यह घटना हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत लखनऊ–आगरा एक्सप्रेसवे पर हुई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

रिपोर्ट- रंजन बाजपेई “निडर”,उन्नाव

Related Articles

Back to top button