सीतापुर में UP TET 2026 शुरू, परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के ऐसे इंतजाम पहले नहीं देखे होंगे

सीतापुर में UP TET 2026 की परीक्षा 12 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई। पहले दिन 9,936 अभ्यर्थी शामिल हुए। CCTV निगरानी, पुलिस बल और सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती के साथ निष्पक्ष परीक्षा पर प्रशासन का फोकस।

4पीएम न्यूज नेटवर्क: सीतापुर में उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UP TET 2026) गुरुवार से कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच शुरू हो गई। जिले के 12 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित हो रही परीक्षा में पहले दिन दो पालियों में 9,936 अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं। प्रशासन का लक्ष्य परीक्षा को पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी और नकलविहीन ढंग से संपन्न कराना है। इसके लिए सभी केंद्रों पर सुरक्षा और निगरानी के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

पहले दिन दो पालियों में 9,936 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

परीक्षा के पहले दिन दोनों पालियों में 4,968-4,968 अभ्यर्थी परीक्षा दे रहे हैं। वहीं, तीन दिनों तक चलने वाली इस परीक्षा में जिले भर से 24,840 अभ्यर्थी शामिल होंगे। इनमें करीब 4 हजार शिक्षक भी शामिल हैं, जिन्होंने पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन किया है।

यह भी पढ़ें: बरेली: श्रावण मास में कोई लापरवाही नहीं, कांवड़ शिविर से लेकर घाट तक सख्त निगरानी

सघन चेकिंग के बाद ही मिल रहा प्रवेश

सभी परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों को सघन जांच के बाद ही प्रवेश दिया जा रहा है। प्रवेश पत्र और वैध पहचान पत्र का मिलान किया जा रहा है। इसके अलावा परीक्षा केंद्रों पर पुलिस बल, सेक्टर मजिस्ट्रेट और पर्यवेक्षकों की तैनाती की गई है। पूरे परीक्षा परिसर की निगरानी CCTV कैमरों के जरिए की जा रही है, ताकि किसी भी प्रकार की अनियमितता को रोका जा सके।

डीएम-एसपी रख रहे व्यवस्थाओं पर लगातार नजर

जिला प्रशासन परीक्षा की प्रत्येक व्यवस्था पर लगातार नजर बनाए हुए है। डीएम और एसपी स्वयं परीक्षा केंद्रों की व्यवस्थाओं की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि परीक्षा की निष्पक्षता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा और सभी केंद्रों पर शासन के निर्देशों का सख्ती से पालन कराया जा रहा है।

रिपोर्ट – वली चौधरी

यह भी पढ़ें: बरेली: श्रावण मास में कोई लापरवाही नहीं, कांवड़ शिविर से लेकर घाट तक सख्त निगरानी

Related Articles

Back to top button