यूपी विस मानसून सत्र की हंगामेदार शुरुआत
विपक्षी दलों द्वारा शिक्षक भर्ती, चंदा चोरी समेत विभिन्न मुद्दों पर भाजपा सरकार को घेरा, सपा विधायक आलम बदी के निधन पर शोक प्रस्ताव पारित

कल सुबह तक के लिए कार्यवाही स्थगित
4पीएम न्यूज़ नेटवर्क
लखनऊ। यूपी विधानमंडल का मानसून सत्र आज से शुरू हो गया है। विपक्षी दलों द्वारा शिक्षक भर्ती, चंदा चोरी समेत विभिन्न मुद्दों पर हंगामा किया गया। साथ ही शोक प्रस्ताव पारित किया गया। मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने कहा कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है। वे बस बकवास करते हैं।
वहीं मंत्री संजय निषाद ने कहा कि 17 से पहले प्रदेश की जो हालत थी, वह 17 के बाद सीएम योगी के नेतृत्व में हुए विकास से बिल्कुल अलग है। उन्हें सदन में इस मामले पर चर्चा करनी चाहिए, उन्हें जवाब मिल जाएगा। ये वही लोग हैं जिन्होंने राम मंदिर बनने के दौरान लोगों की आस्था पर सवाल उठाए थे। उधर आजमगढ़ के निजामाबाद से सपा विधायक आलम बदी के निधन पर शोक प्रस्ताव पारित किया गया। उनको श्रद्धांजलि देने के बाद सदन की कार्यवाही मंगलवार सुबह 11 बजे तक स्थगित कर दी गई।
विधानसभा परिसर में विपक्ष के प्रदर्शन पर श्रम मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि जब भी सदन की बैठक होती है, आप उनका नाटक देखते हैं। उन्हें प्रदेश के विकास और राज्य की जनता की समस्याओं की कोई चिंता नहीं है। सरकार बार-बार कह रही है, अगर आपके पास सवाल हैं तो सदन में पूछें, लेकिन। आपके पास कोई सवाल नहीं है।

बेरोजगारी और कानून-व्यवस्था जैसे मुद्दों पर होगी चर्चा : माता प्रसाद
विपक्ष के नेता माता प्रसाद पांडेय ने कहा कि सदन में चोरी, बिजली, बेरोजगारी और कानून-व्यवस्था जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी। निर्दलीय सांसद पप्पू यादव पर हुए हमले पर कहा कि वहां कानून-व्यवस्था खराब है। शायद इसी वजह से उन पर हमला हुआ होगा।
नेता प्रतिपक्ष ने आलम बदी के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की
नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने कहा कि आलम बदी के निधन पर सीएम योगी की बात से हम सहमत हैं। उन्होंने आलम बदी के निधन से पहले उनके मेदांता में भर्ती रहने के दौरान का किस्सा सुनाया। कहा कि वह अपने स्वभाव में हटी थे। उनकी आयु 9० वर्ष से अधिक थी। अस्पताल में भर्ती रहने के दौरान भी वह चुनाव लडऩे के बारे में कह रहे थे कि हम अभी चुनाव लड़ेंगे। सीएम योगी ने आजमगढ़ के निजामाबाद से सपा विधायक आलम बदी के निधन पर शोक प्रस्ताव पेश किया। उन्होंने आलम बदी के जीवन पर प्रकाश डाला।
स्पीकर ने दिवंगत विधायक को याद किया
विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने कहा कि आलम बदी का निधन 9० वर्ष की आयु में हुआ। उनका जन्म 16 मार्च 1936 को आजमगढ़ में हुआ था। उन्होंने इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की थी। वह निजामाबाद से पांच बार विधानसभा सदस्य निर्वाचित रहे। कौमी एकता मंच के संस्थापक थे। असहाय लोगों को सहायता देना उनकी प्राथमिकता थी।
दानपेटी लेकर विधानसभा पहुंचे सपा विधायक
मॉनसून सत्र के पहले दिन समाजवादी पार्टी के नेता दान पेटी लेकर यूपी विधानसभा पहुंचे। सपा एमएलसी डॉ. मान सिंह यादव ने कहा कि भाजपा ने आस्था के नाम पर भगवान राम का इस्तेमाल किया है। जब उनका यह शोषण सबके सामने आता है, तो वे नई और पुरानी स्ढ्ढञ्ज बनाकर जनता का ध्यान भटकाने की कोशिश करते हैं। हृश्वश्वञ्ज पेपर लीक के मामले में धर्मेंद्र प्रधान ने दावा किया था कि पेपर लीक होना मुमकिन नहीं है, फिर भी हृश्वश्वञ्ज का पेपर लीक हो गया। उन लोगों का अहंकार देखिए, कहते हैं कि उनकी सरकार में इस्तीफे नहीं होते। हालांकि धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा लेकर उन्होंने अपने प्रधान (नेता) को बचा लिया है।
मानसून सत्र में सदन पहुंचे सपा विधायक रविदास मेहरोत्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ में हिम्मत है तो टॉप 2० अपराधियों की लिस्ट जारी करें। सभी लोग यह जान जाएंगे कि सभी अपराधी बीजेपी के हैं।
गडकरी के दावे पर कांग्रेस ने किया तीखा प्रहार
पार्टी बोली- ई2० पेट्रोल की बिक्री को लेकर लोगों में बढ़ रही है नाराजगी
4पीएम न्यूज़ नेटवर्क
नई दिल्ली। कांग्रेस ने सोमवार को कहा कि देशभर में ई20 पेट्रोल की बिक्री को लेकर लोगों में नाराजगी बढ़ रही है और वे जवाबदेही तथा पारदर्शिता की मांग कर रहे हैं। मुख्य विपक्षी दल ने यह आरोप भी लगाया कि मोदी सरकार के मंत्री लोगों को यह भरोसा दिलाने में नाकाम रहे हैं कि ई20 पेट्रोल पूरी तरह सुरक्षित है, क्योंकि इसके समर्थन में कोई ठोस आंकड़े या रिपोर्ट उपलब्ध नहीं हैं।
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि 29 जुलाई को संसद में ई20 पेट्रोल के देशव्यापी क्रियान्वयन पर केंद्रीय सडक़ परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी द्वारा दिए गए जवाब से समाधान की बजाय और अधिक सवाल खड़े हुए हैं। उनके अनुसार, गडकरी का दावा है कि ई20 को सालों तक वैज्ञानिक परीक्षण के बाद लागू किया गया है और इससे वाहनों को बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचने का कोई प्रमाण नहीं है।
रमेश ने पर कहा कि लेकिन पिछले कई महीनों से देशभर के उपभोक्ता और मैकेनिक कम माइलेज, इंजन के प्रदर्शन में गिरावट, वाहनों पर ई20 दीर्घकालिक प्रभाव को लेकर चिंता, इंजन की अनुकूलता, ठंडे मौसम में स्टार्ट होने में दिक्कत, 23 से पहले बने वाहनों में तेजी से घिसावट, पुराने वाहनों में फ्यूल इंजेक्टर जाम होने, ईंधन पाइपों में जंग लगने तथा रबर के पुर्जों में दरार आने जैसी समस्याओं की शिकायत कर रहे हैं।
44 हजार वाहनों के मालिक पर सर्वे
रमेश ने दावा किया कि 23 से पहले बने 44,हजार से अधिक पेट्रोल वाहनों के मालिकों पर जून 26 में किए गए एक स्वतंत्र सर्वेक्षण में बड़ी संख्या में लोगों ने ई2० लागू होने के बाद प्रतिकूल प्रभाव महसूस होने की बात कही। उन्होंने कहा, सितंबर 25 में पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने जैव ईंधन के कारण वाहन या इंजन को नुकसान पहुंचने संबंधी शिकायतों को बकवास बताया था।
मोदी पर ट्रंप का दबाव! ई2० पर मार्च करूंगा : केजरीवाल
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने घोषणा की कि वे मंगलवार को प्रधानमंत्री आवास तक एक मार्च का नेतृत्व करेंगे। इस मार्च का मकसद ई-2० पेट्रोल के रोलआउट का विरोध करने वाली एक ऑनलाइन याचिका सौंपना है, जिस पर 2००००० से ज़्यादा लोगों ने हस्ताक्षर किए हैं। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में केजरीवाल ने कहा कि ई-2० पेट्रोल से जुड़ी चिंताओं पर चर्चा के लिए अपॉइंटमेंट मांगने के लिए पिछले महीने प्रधानमंत्री को भेजे गए पत्र का कोई जवाब न मिलने पर वे खुद ये याचिकाएं सौंपेंगे। उन्होंने कहा कि इन याचिकाओं में इस ईंधन से जुड़ी गाडिय़ों की समस्याओं के बारे में लोगों की शिकायतें शामिल हैं। केजरीवाल ने आरोप लगाया कि भारत ने अमेरिका से इथेनॉल खरीदने के लिए ट्रंप के सामने घुटने टेक दिए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार का इथेनॉल-मिश्रित पेट्रोल को लगातार बढ़ावा देना किसी छिपे हुए एजेंडे की ओर इशारा करता है।
उन्होंने कहा कि मैं कल 100 लोगों के साथ प्रधानमंत्री आवास जाऊंगा ताकि जनता के हस्ताक्षर वाली अर्जियां उन्हें व्यक्तिगत रूप से सौंप सकूं और इथेनॉल-मिश्रित पेट्रोल से जुड़े मुद्दों पर चर्चा कर सकूं। लोगों को अपनी गाडिय़ों को लेकर कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है
सांसद अफजाल अंसारी को हाईकोर्ट से बड़ी राहत
4पीएम न्यूज़ नेटवर्क
प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने शस्त्र लाइसेंस की मूल पत्रावली गायब कराने के मामले में समाजवादी पार्टी के सांसद अफजाल अंसारी को राहत दी है। एफआईआर को चुनौती देते हुए दाखिल याचिका पर सुनवाई के दौरान राज्य सरकार ने जवाब दाखिल करने के लिए समय मांगा, जिस पर हाईकोर्ट ने अगली सुनवाई तक अफजाल अंसारी की गिरफ्तारी पर अंतरिम रोक लगा दी। गाजीपुर के थाना कोतवाली में 22 जुलाई 26 को अफजाल अंसारी के खिलाफ शस्त्र लाइसेंस की मूल पत्रावली गायब कराने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई थी।
आरोप है कि उन्होंने संबंधित शस्त्र लिपिक के साथ मिलीभगत कर शस्त्र लाइसेंस की मूल पत्रावली गायब कराई। इसी एफआईआर को रद्द कराने और गिरफ्तारी पर रोक लगाने की मांग को लेकर अफजाल अंसारी ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी। याचिका पर सुनवाई के दौरान राज्य सरकार की ओर से अदालत से निर्देश प्राप्त करने और जवाब दाखिल करने के लिए समय मांगा गया। इस पर हाईकोर्ट ने सरकार को समय देते हुए अगली सुनवाई तक अफजाल अंसारी की गिरफ्तारी पर अंतरिम रोक लगा दी।
अभिषेक बनर्जी की याचिका पर जल्द करें फैसला हो: सुप्रीम कोर्ट
शीर्ष अदालत ने कलकत्ता हाईकोर्ट से किया अनुरोध
4पीएम न्यूज़ नेटवर्क
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को कलकत्ता हाईकोर्ट से तृणमूल कांग्रेस सांसद अभिषेक बनर्जी की उस लंबित याचिका पर जल्द सुनवाई कर फैसला करने का अनुरोध किया, जिसमें उन्होंने आंख की विशेष चिकित्सा के लिए विदेश जाने की अनुमति मांगी है।
मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत, न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची और न्यायमूर्ति वी. मोहन की पीठ ने अभिषेक बनर्जी की उस याचिका पर सुनवाई की, जिसमें कलकत्ता हाईकोर्ट द्वारा विदेश यात्रा की तत्काल अनुमति नहीं दिए जाने के फैसले को चुनौती दी गई है। अभिषेक बनर्जी की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता गोपाल शंकरनारायणन ने कहा कि हाईकोर्ट में दाखिल आवेदन केवल अंतरिम संरक्षण आदेश में संशोधन की मांग से जुड़ा है, ताकि उन्हें इलाज के लिए विदेश जाने की अनुमति मिल सके।
उन्होंने कहा, यह एक साधारण आवेदन है, जिसमें केवल चिकित्सा उपचार के लिए विदेश यात्रा की अनुमति देने के उद्देश्य से हाईकोर्ट के संरक्षण आदेश में संशोधन का अनुरोध किया गया है। माननीय न्यायालय इससे कहीं अधिक गंभीर मामलों में भी मुझे यह राहत दे चुका है। प्रतिवादियों की ओर से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने अदालत को बताया कि यह आवेदन पहले ही कलकत्ता हाईकोर्ट की समेकित मासिक सूची में शामिल किया जा चुका है। उन्होंने सुझाव दिया कि हाईकोर्ट से इसे किसी निश्चित तारीख पर सुनवाई के लिए लेने का अनुरोध किया जा सकता है।
एक साल से मौत का मुंह बनी हुई है सडक़
पीडब्ल्यूडी बेखबर! बड़े हादसे का इंतजार
4पीएम न्यूज़ नेटवर्क
लखनऊ। राजधानी के वीआईपी क्षेत्र गोमती नगर स्थित फन मॉल की सर्विस रोड पर लोक निर्माण विभाग की लापरवाही हर दिन लोगों की जान जोखिम में डाल रही है। करीब 2० फीट चौड़ी यह सर्विस रोड नाले की टूटी हुई बाउंड्री के कारण धीरे-धीरे धंसती चली गई और अब सडक़ महज लगभग 8 फीट तक सिमटकर रह गई है। इसके बावजूद विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों की नींद नहीं टूटी।
सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि करीब एक वर्ष पहले इसी सडक़ की बदहाली को लेकर अधिशासी अभियंता सतेंद्र नाथ से पक्ष लिया गया था। उस समय उन्होंने भरोसा दिलाया था कि सडक़ को कल ही काम शुरू करा दिया जाएगा। लेकिन वह कल आज तक नहीं आया। एक साल गुजर गया, न सडक़ बनी और न ही नाले की टूटी बाउंड्री की मरम्मत हुई। रात के समय इस सर्विस रोड से गुजरने वाले वाहन चालकों के लिए यह रास्ता किसी मौत के जाल से कम नहीं है। थोड़ी सी चूक सीधे नाले में गिरने का कारण बन सकती है। सवाल यह भी है कि यदि यहां कोई बड़ा हादसा हो जाए तो उसकी जिम्मेदारी कौन लेगा?
गोमती नगर केइलाके में ये है हाल
गोमती नगर जैसे महत्वपूर्ण इलाके में स्थित इस सडक़ की ऐसी दुर्दशा विभागीय कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े करती है। क्या लोक निर्माण विभाग को किसी की जान जाने का इंतजार है? क्या किसी बड़ी दुर्घटना के बाद ही फाइलें खुलेंगी और मरम्मत का काम शुरू होगा? लोक निर्माण विभाग अधिशासी अभियंता सत्येंद्र नाथ ने कहा कि शासन को रिपोर्ट भेजी गई थी एक साल पहले लेकिन मंजूरी ना मिलने कि वजह से काम नहीं हो पाया इस बार भी फाइल भेजी गई है वर्क ऑर्डर अगर मिल जाता है तो सडक़ को बनवा दिया जाएगा।



