अमेरिकी राष्ट्रपति पूरी तरह से असमर्थ और अक्षम: टॉम कूपर
अमेरिका और इज़राइल के बीच संभावित दरार के बारे में ऑस्ट्रियाई हवाई युद्ध विश्लेषक और इतिहासकार टॉम कूपर कहते हैं,

4पीएम न्यूज नेटवर्क: अमेरिका और इज़राइल के बीच संभावित दरार के बारे में ऑस्ट्रियाई हवाई युद्ध विश्लेषक और इतिहासकार टॉम कूपर कहते हैं,
मैं इसे संभव नहीं मानता क्योंकि अमेरिकी राष्ट्रपति पूरी तरह से असमर्थ और अक्षम हैं. जो हो रहा है वह उनकी कल्पना से कहीं परे है. अगर आप 1980 के दशक के बेंजामिन नेतन्याहू के साक्षात्कार देखें, तो उन्होंने दावा किया था कि इजराइल अमेरिकी कांग्रेस और अमेरिकी जनता को नियंत्रित करता है. इसलिए, इजराइल को कोई डर नहीं है – वह जो चाहे कर सकता है, यह जानते हुए कि अमेरिका बिना शर्त उसका समर्थन करेगा. इसलिए, दरार की कोई भी बात निराधार है.
ईरान की जवाबी कार्रवाई के बारे में वे कहते हैं, इज़राइलियों को शुरू में विश्वास था कि अमेरिकी मारक क्षमता ईरान के विशाल मिसाइल शहरों को नष्ट कर सकती है. यह गलत साबित हुआ है. पिछले साल, उन्होंने यह साबित कर दिया कि वे ईरान की परमाणु सुविधाओं या मिसाइल शहरों को नष्ट नहीं कर सकते. इसी वजह से उन्होंने अमेरिकी हस्तक्षेप की मांग की. जायोनिज़्म और अमेरिका के बीच गठबंधन गहरा है. दोनों देशों में शीर्ष स्तर पर जवाबदेही का पूरी तरह अभाव है.



