बांदा में मोबाइल टॉर्च की रोशनी में हो रही मरीजों की ड्रेसिंग, वीडियो  वायरल

यूपी की योगी सरकार चाहे जितने दावे करे कि वह नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करा रही है.

4पीएम न्यूज नेटवर्क: यूपी की योगी सरकार चाहे जितने दावे करे कि वह नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करा रही है.

लेकिन सरकारी चिकित्सा व्यवस्था अक्सर इन दावों पर पानी फेरती नजर आती है। ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के बांदा जिले से सामने आया है, जहां एक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि अस्पताल के अंदर घायलों का इलाज मोबाइल की टॉर्च की रोशनी के सहारे किया जा रहा है। यह वीडियो सरकार के स्वास्थ्य सुविधाओं के दावों की पोल खोलता है और स्वास्थ्य विभाग की कमियों को भी उजागर करता है।

वायरल वीडियो की जानकारी: वायरल वीडियो नरैनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का बताया जा रहा है। वीडियो में अंधेरे में ही मरीज की मरहम-पट्टी की जाती दिख रही है। जबकि सरकार ने सभी स्वास्थ्य केंद्रों में इनवर्टर और पावर बैकअप की पर्याप्त सुविधा उपलब्ध कराने का दावा किया है, लेकिन इस वीडियो से साफ पता चलता है कि वास्तविकता कुछ और ही है।

सीएमओ का बयान: इस मामले में जब जिला सीएमओ डॉ. विजेंद्र सिंह से सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा कि वीडियो 10 मार्च का है और मीडिया के संज्ञान में अभी आया है। उनका कहना है कि नरैनी सीएचसी में इनवर्टर और पावर बैकअप की पर्याप्त सुविधा है। फिर भी, वीडियो में दिखाए गए हालातों के संबंध में सीएचसी नरैनी के जिम्मेदारों से जवाब तलब किया जाएगा और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

यह वीडियो एक बार फिर से सवाल उठाता है कि उत्तर प्रदेश के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में मरीजों को वास्तविक स्वास्थ्य सुविधाएं कितनी उपलब्ध हैं।

रिपोर्ट- इकबाल, बांदा

Related Articles

Back to top button