महाराष्ट्र की कानून-व्यवस्था ऐसी… हम सरकार से क्या उम्मीद कर सकते हैं : आदित्य ठाकरे

शिवसेना (यूबीटी) नेता पुणे शराब कांड में 18 की मौत के बाद भडक़े 

कहा- सिर्फ दिखावे के लिए लोगों को करते हैं गिरफ्तार

 4पीएम न्यूज़ नेटवर्क
मुंबई। अवैध शराब मामले पर शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे ने कहा कि ये लोग सिर्फ दिखावे के लिए लोगों को गिरफ्तार करते हैं और कार्रवाई करते हैं। पुणे से एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें पोर्श कार चलाते हुए दो लोगों की हत्या करने वाला लडक़ा जेल से रिहा होने के बाद जश्न मनाता नजर आ रहा है। अगर कानून-व्यवस्था की यही हालत है, तो हम और क्या उम्मीद कर सकते हैं।
पुणे जिले में पिछले 48 घंटों में मेथनॉल मिले शराब के सेवन से 18 लोगों की मौत के बाद पुलिस ने अवैध शराब रैकेट की जांच तेज कर दी है। पिंपरी चिंचवाड़ के फुगेवाड़ी और दापोड़ी में 13 लोगों की मौत हुई, जबकि पुणे के हडपसर और कालेपदल में पांच लोगों की मौत शराब के सेवन से हुई। पुलिस ने पहले इन मौतों को अलग-अलग बीमारियों से जोड़ा था, लेकिन सभी पीडि़तों में एक समान लक्षण गंभीर चक्कर आना और पेट दर्द था। ये लक्षण शराब के जहर के शुरुआती लक्षणों से मेल खाते हैं। अवैध शराब मामले पर शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे ने कहा कि ये लोग सिर्फ दिखावे के लिए लोगों को गिरफ्तार करते हैं और कार्रवाई करते हैं। ?
पुणे से एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें पोर्श कार चलाते हुए दो लोगों की हत्या करने वाला लडक़ा जेल से रिहा होने के बाद जश्न मनाता नजर आ रहा हैज् अगर कानून-व्यवस्था की यही हालत है, तो हम और क्या उम्मीद कर सकते हैं। बाद में पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्राप्त हुई, जिसके बाद उन्होंने धारा 105 (गैर इरादतन हत्या), 123 (अपराध करने के इरादे से हानिकारक पदार्थों से चोट पहुंचाना), भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और महाराष्ट्र निषेध अधिनियम की अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामले दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू की। योगेश वानखेड़े नाम का एक व्यक्ति इस मामले में एक महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में सामने आया और अधिकारियों के समक्ष आत्मसमर्पण करने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में पता चला कि उसने पुणे शहर और पिंपरी चिंचवड क्षेत्रों में रासायनिक पदार्थ युक्त शराब की आपूर्ति की थी।
राज्य उत्पाद शुल्क विभाग के पुलिस अधीक्षक अतुल कनाडे ने बताया कि आरोपी ने कथित तौर पर शराब में जहरीला रसायन मेथनॉल मिलाया था, जिसके परिणामस्वरूप कई लोगों की मौत हुई। अवैध शराब के नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों की पहचान करने के लिए उससे आगे पूछताछ की जा रही है। पिंपरी-चिंचवड शहर के पुलिस आयुक्त विनय चौबे ने बताया कि वानखेड़े के अलावा पांच आरोपी फिलहाल पुलिस हिरासत में हैं, जबकि दो अन्य राज्य उत्पाद शुल्क विभाग की हिरासत में हैं।

13 पुलिस-आबकारी कर्मी सस्पेंड, अब सीआईडी करेगी मामले की जांच

पुणे और पिंपरी-चिंचवड में नकली शराब के सेवन से हुई मौतों के संबंध में राज्य उत्पाद शुल्क विभाग ने शनिवार को 13 अधिकारियों और कर्मचारियों को निलंबित करके बड़ी कार्रवाई की। निलंबित कर्मियों में तीन निरीक्षक, छह उप-निरीक्षक और विभाग के चार अन्य कर्मचारी शामिल हैं। पिंपरी-चिंचवड और पुणे शहर में दो दिनों के दौरान घटी त्रासदी के सिलसिले में एक प्रमुख अवैध शराब तस्कर समेत आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस घटना के बाद जांच का जिम्मा अपराध जांच विभाग (सीआईडी) ने अपने हाथ में ले लिया है।

कर्नाटक: तीन जून को शिवकुमार लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

कांग्रेस आलाकमान ने कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन को अंतिम रूप दिया
10 मंत्रियों के साथ मुख्यमंत्री पद का होगा शपथ ग्रहण समारोह
18 जून के बाद शेष मंत्रिमंडल विस्तार होने की संभावना

4पीएम न्यूज़ नेटवर्क
बेंगलुरू। कांग्रेस आलाकमान ने कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन को अंतिम रूप दे दिया है, जहाँ डीके शिवकुमार 3 जून को लगभग 1० मंत्रियों के साथ मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। सिद्धारमैया के इस्तीफे और राहुल गांधी से मुलाकात के बाद यह निर्णय सत्ता के सुचारु हस्तांतरण को सुनिश्चित करता है, हालांकि सिद्धारमैया ने अपने वफादारों के लिए कैबिनेट पदों की मांग की है। कर्नाटक में कांग्रेस हाई कमांड नेतृत्व परिवर्तन की अंतिम तैयारियों में जुटा है।
उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के 3 जून को अगले मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने की संभावना है। कांग्रेस सूत्रों के अनुसार, शिवकुमार के साथ लगभग आठ से दस मंत्रियों के शपथ लेने की उम्मीद है। राज्यसभा चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद 18 जून के बाद शेष मंत्रिमंडल विस्तार होने की संभावना है। यह परिवर्तन मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के इस्तीफे के बाद हुआ है और पार्टी राज्य में शासन के अगले चरण से पहले सत्ता के सुचारू हस्तांतरण को सुनिश्चित करने का प्रयास कर रही है।

सिद्धारमैया के 17 राज्य बजट प्रभावशाली रहे : जयराम

कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने शुक्रवार को कर्नाटक के निवर्तमान मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को राज्य के राजनीतिक इतिहास के सबसे प्रभावशाली नेताओं में से एक बताते हुए उनकी प्रशासनिक कुशलता, सामाजिक न्याय के प्रति प्रतिबद्धता और चार दशकों के राजनीतिक जीवन में नेतृत्व परिवर्तन को गरिमापूर्ण ढंग से संभालने की प्रशंसा की। ङ्ग पर एक पोस्ट में रमेश ने कहा कि सिद्धारमैया का चार दशक लंबा राजनीतिक करियर और 17 राज्य बजट पेश करना कर्नाटक के शासन में उनके कद और योगदान को दर्शाता है। कांग्रेस महासचिव ने अपने पूरे राजनीतिक करियर में सामाजिक न्याय, धर्मनिरपेक्षता और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने के लिए सिद्धारमैया की प्रशंसा की। सिद्धारमैया राज्य के सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले मुख्यमंत्री भी हैं, जिनका करियर 2०13-2०18 और 2०23-2०26 के दो अलग-अलग कार्यकालों में 8 वर्षों से अधिक का रहा है। जयराम रमेश ने कहा कि सिद्धारमैया चार दशकों से अधिक समय से कर्नाटक की राजनीति में एक बेहद प्रभावशाली व्यक्तित्व रहे हैं, जो अपने आप में एक अभूतपूर्व उपलब्धि है।

खरगे व राहुल से मिले दोनों नेता

सिद्धारमैया और शिवकुमार नई दिल्ली में थे, जहां उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी से मुलाकात की। राहुल गांधी के 1० जनपथ स्थित आवास पर एक महत्वपूर्ण बैठक हुई, जहां सिद्धारमैया ने उन्हें सूचित किया कि उन्होंने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने की अपनी प्रतिबद्धता पूरी कर ली है, जिससे सत्ता हस्तांतरण का मार्ग प्रशस्त हो गया है। सूत्रों के अनुसार, सिद्धारमैया ने केवल राहुल गांधी से मुलाकात की, क्योंकि सोनिया गांधी बैठक के दौरान उपस्थित नहीं थीं। यह भी बताया जा रहा है कि उन्होंने नई सरकार में अपने बेटे और वफादारों के लिए उपमुख्यमंत्री पद सहित कैबिनेट पदों की मांग की है। कांग्रेस विधायक दल की शनिवार को बेंगलुरु में शाम 4 बजे कांग्रेस विधायक दल की औपचारिक बैठक निर्धारित की गई है। के.सी. वेणुगोपाल और रणदीप सुरजेवाला सहित वरिष्ठ एआईसीसी पर्यवेक्षक कार्यवाही की निगरानी करेंगे। विधायकों द्वारा नए विधायक दल के नेता का औपचारिक रूप से चुनाव किए जाने की उम्मीद है, जिसके बाद शपथ ग्रहण समारोह की तिथि आधिकारिक रूप से तय की जाएगी। कांग्रेस नेतृत्व मंत्रिमंडल में बड़े फेरबदल की योजना बना रहा है।

सीयूईटी-26 परीक्षा में देरी को लेकर हंगामा

एनटीए ने कहा- तकनीकी खराबी के चलते परीक्षा में देरी, नेता प्रतिपक्ष ने व्यवस्था पर उठाए सवाल
4पीएम न्यूज़ नेटवर्क
नई दिल्ली। सीयूईटी-26 परीक्षा 3० मई 26 को कुछ परीक्षा केंद्रों पर समय पर शुरू नहीं हो सकी। तकनीकी खराबी के चलते परीक्षा में देरी हुई, जिसके बाद एनटीए ने तुरंत अपडेट जारी करते हुए नया शेड्यूल लागू किया। इसको लेकर देश के कुछ परीक्षा केंद्रों पर काफी हंगामेदार स्थिति देखने को मिली।
कहीं तकनीकी खराबी के कारण परीक्षा देर से शुरू हुई, तो कहीं अव्यवस्था और अफवाहों ने माहौल को और तनावपूर्ण बना दिया। इसी दौरान परीक्षा रद्द होने की खबरें भी फैलीं, जिसके बाद छात्रों और अभिभावकों में नाराजगी और गुस्सा देखने को मिला। उधर इस नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भी सरकार पर सवाल उठाए।

छात्रों और अभिभावकों में नाराजगी

कुछ परीक्षा केंद्रों पर छात्रों ने बताया कि उन्हें लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा और परीक्षा हॉल के अंदर भी बुनियादी सुविधाओं की कमी महसूस हुई।कई जगह पानी की व्यवस्था और पंखों को लेकर भी शिकायतें सामने आईं।इस वजह से छात्रों और उनके अभिभावकों में नाराजग़ी बढ़ गई।

दावे विश्वगुरु के, मगर देश में एक परीक्षा नहीं करवा सकते : राहुल

लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि नीट, यूजीसी, सीबीएसई और आज सीयूईटी। चार एग्जाम, एक करोड़ बच्चे, एक भी ईमानदारी से नहीं हुआ। राहुल गांधी ने एक्स पर लिखा, दावे विश्वगुरु के, मगर देश में एक परीक्षा नहीं करवा सकते- मोदी जी ने पूरी शिक्षा व्यवस्था तबाह कर दी है। उन्होंने आगे लिखा, जिस पीढ़ी का भविष्य आप बर्बाद कर रहे हैं – वही पीढ़ी आपका हिसाब करेगी।

कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की आंख की हुई सर्जरी अस्पताल से मिली छुट्टी

4पीएम न्यूज़ नेटवर्क
नई दिल्ली। कांग्रेस नेता और राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी की आंख की सर्जरी हुई थी। वह डॉक्टर्स की निगरानी में थीं। हालांकि अब उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई है और वह अपने आवास 1०, जनपथ पर लौट आई हैं। सोनिया गांधी की तबीयत पिछले कुछ समय से ठीक नहीं चल रही है।
उन्हें पेट, फेफड़ों और सांस से जुड़ी समस्याएं रहती हैं। उनका इलाज समय-समय पर नई दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल, शिमला के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल और गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में चलता रहा है।
इससे पहले 24 मार्च को भी सोनिया गांधी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था. डॉक्टरों के अनुसार, सोनिया गांधी को सिस्टमिक इंफेक्शन के कारण अस्पताल में भर्ती किया गया था, उन्हें 24 मार्च की रात 8: 22 बजे बुखार की शिकायत के बाद अस्पताल लाया गया, जांच के दौरान पेट (एब्डॉमिनल) और यूरिनरी ट्रैक्ट में संक्रमण पाया गया था।

10 सर्कुलर रोड नहीं छोड़ेंगी राबड़ी

बोलीं- फोर्स बुलाकर घर खाली करा लें सीएम

4पीएम न्यूज़ नेटवर्क
पटना। बिहार की राजनीति के सबसे चर्चित पतों में शुमार 1० सर्कुलर रोड एक बार फिर राजनीतिक बहस के केंद्र में आ गया है। पूर्व मुख्यमंत्री एवं विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी को सरकारी आवास खाली करने के लिए भवन निर्माण विभाग की ओर से तीसरा नोटिस जारी किया गया है।
नोटिस मिलने के बाद राबड़ी देवी ने सरकार के प्रति कड़ा रुख अपनाते हुए साफ कहा है कि वह आवास खाली नहीं करेंगी। दिल्ली से पटना लौटने के बाद पत्रकारों से बातचीत में राबड़ी देवी ने कहा, नए-नए मुख्यमंत्री बने हैं न सम्राट चौधरी, फोर्स बुलाकर आवास खाली करवा लें। दरअसल, राज्य सरकार ने 1० सर्कुलर रोड स्थित आवास का आवंटन बिहार सरकार के डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन मंत्री नंद किशोर राम के नाम कर दिया है। इसके बावजूद राबड़ी देवी अब भी इस आवास में रह रही हैं। इसी को लेकर भवन निर्माण विभाग ने एक दिन पहले फिर से नोटिस जारी करते हुए तत्काल आवास खाली करने का अनुरोध किया है। विभाग द्वारा भेजे गए पत्र में कहा गया है कि नेता प्रतिपक्ष के रूप में राबड़ी देवी को नवंबर 25 में ही 39 हार्डिंग रोड स्थित सरकारी आवास आवंटित किया जा चुका है। विभाग ने यह भी उल्लेख किया है कि पूर्व में कई बार आग्रह किए जाने के बावजूद उन्होंने 1० सर्कुलर रोड का आवास खाली नहीं किया है। अब नए आवंटन आदेश के बाद सरकार चाहती है कि बंगला शीघ्र खाली कराया जाए ताकि नए आवंटी को कब्जा दिया जा सके। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि 1० सर्कुलर रोड सिर्फ एक सरकारी आवास नहीं, बल्कि बिहार की राजनीति का प्रतीकात्मक केंद्र रहा है। लंबे समय तक यह आवास राष्ट्रीय जनता दल और लालू-राबड़ी परिवार की राजनीतिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बना रहा।

Related Articles

Back to top button