आतंक फैलाने वालों के साथ मैच क्यों खेला जा रहा है : प्रियंका चतुर्वेदी

  • शिवसेना (यूबीटी) सांसद ने बीसीसीआई और सरकार पर साधा निशाना

4पीएम न्यूज़ नेटवर्क
नई दिल्ली। शिवसेना (यूबीटी) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने टी20 विश्व कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर बीसीसीआई की चुप्पी की आलोचना करते हुए कहा कि दुनिया का सबसे शक्तिशाली क्रिकेट बोर्ड एक आतंकी देश के साथ खेलने पर पीसीबी के फैसले का इंतजार क्यों कर रहा था।
प्रियंका ने कहा कि सबसे पहले, चाहे यह पाकिस्तान का यू-टर्न हो या नहीं, मेरा सवाल सिर्फ बीसीसीआई से है। हम पीसीबी और आईसीसी की ओर क्यों देख रहे थे कि मैच होना चाहिए या नहीं? जैसा कि उन्होंने कहा कि हम मैच नहीं खेलेंगे, क्या हमें दो बार यह नहीं कहना चाहिए था कि हम इस आतंकवादी देश के साथ मैच नहीं खेलना चाहते? इससे पहले पाकिस्तान सरकार ने अपनी राष्ट्रीय क्रिकेट टीम को विश्व कप में मौजूदा चैंपियन भारत के खिलाफ 15 फरवरी को निर्धारित मैच के लिए मैदान में उतरने का निर्देश दिया था। यह निर्णय पीसीबी के अध्यक्ष मोहसिन नकवी द्वारा प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को पीसीबी, आईसीसी और बीसीबी के बीच वार्ता के परिणामों के बारे में जानकारी देने के बाद लिया गया।

Related Articles

Back to top button