सोनिया गांधी की किताब छापने से क्यों रोका जा रहा: अशोक गहलोत

  • बोले- कौन डाल रह है दबाव, यह अभिव्यक्ति की आजादी की हत्या के समान

4पीएम न्यूज़ नेटवर्क
जयपुर। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का आरोप कि कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की किताब को भारत में प्रकाशित होने से दबाव डालकर रोका जा रहा है। गहलोत ने कहा, यह अभिव्यक्ति की आजादी की हत्या के समान है। गहलोत ने कहा कि सोनिया का जीवन त्याग और बलिदान की मिसाल है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने एक बयान में कहा, सोनिया की आने वाली किताब को पेंगुइन वल्र्डवाइड कंपनी मूलस्वरूप में दुनियाभर में छापने को तैयार है पर पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया भारत में इसे लॉन्च करने के लिए बदलाव करवाना चाहता है। गहलोत ने इस पर सवाल उठाते हुए कहा, आखिर ऐसी कौन-सी वजह या कौन सा दबाव है जो दुनिया-भर में छापा जा रहा है उसे भारत में नहीं छाप सकते।
पूर्व मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि इसके लिए प्रकाशक पर दबाव डाला गया है। उन्होंने कहा, असली मुद्दा यह है कि पेंगुइन इंडिया पर दबाव डाला गया कि मोदी, आरएसएस और चीन द्वारा मोदी राज में भारतीय भूभाग पर कब्जे से जुड़े हिस्से हटाए जाएं। यह लोकतंत्र की हत्या है। उन्होंने कहा, इस सच को आखिर भारत की जनता के सामने आने से क्यों छिपाया जा रहा है? क्या मोदी सरकार प्रकाशकों पर दबाव डालकर तथ्यों को भी बदलवा देगी?

Related Articles

Back to top button