भीषण गर्मी में ये जूस और पानी जरूर पीना चाहिए

4पीएम न्यूज़ नेटवर्क
गर्मियों के मौसम में शरीर को ठंडा और हाइड्रेटेड रखना बेहद जरूरी होता है। इस समय लोग अक्सर गन्ने का जूस, नींबू पानी और नारियल पानी का सेवन करते हैं। लेकिन सवाल यह उठता है कि इनमें से कौन सा पेय शरीर के लिए सबसे फायदेमंद है। दरअसल, आपको ये जानने की जरूरत है कि हर ड्रिंक में अलग-अलग पोषक तत्व और फायदे छिपे होते हैं। तो आपके लिए गर्मियों में सबसे सही विकल्प कौन सा है और किन परिस्थितियों में कौन सा बेहतर है। क्योंकि अगर आप सही समय पर सही ड्रिंक पिएंगे तो इसका पूरा फायदा आपके शरीर को मिलेगा।
आंवला जूस
एक गिलास पानी में 2 चम्मच आंवला जूस मिलाएं और पी लें। आंवला जूस में विटामिन सी होता है, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। आप आंवला जूस को दिन के किसी भी समय पी सकते हैं। लेकिन अगर सुबह खाली पेट आंवला जूस पिया जाए, तो इससे ज्यादा लाभ मिल सकता है।
नारियल पानी
नारियल पानी में इलेक्ट्रोलाइट्स और मिनरल्स भरपूर मात्रा में होते हैं। यह शरीर को हाइड्रेटेड रखता है और गर्मी से होने वाली थकान और कमजोरी को कम करता है। लंबे समय तक बाहर रहने या व्यायाम के बाद नारियल पानी पीना शरीर को तरोताजा करता है और ऊर्जा बनाए रखता है। इसलिए सुबह या दोपहर में हाइड्रेशन के लिए नारियल पानी पिएं।
गुलाब जूस
पानी में गुलाब का जूस मिलाकर पीना भी फायदेमंद होता है। इसके लिए आप एक गिलास पानी लें। इसमें 2 चम्मच गुलाब का जूस डालें और पी लें। रोज सुबह या शाम को इस पानी को पीने से आपको ताकत मिलेगी। गुलाब का जूस पीने से शरीर में ठंडक बनी रहेगी। साथ ही, पानी की कमी से भी बचाव होगा। अगर आप रोजाना गुलाब का जूस पिएंगे, तो इससे आपकी बॉडी पूरे दिनभर हाइड्रेटेड बनी रहेगी। आप गुलाब का जूस मार्केट से खरीद सकते हैं या फिर घर पर भी बना सकते हैं।
गन्ने का जूस
गन्ने का जूस शुगर और कार्बोहाइड्रेट से भरपूर होता है। यह शरीर को तुरंत ऊर्जा प्रदान करता है और थकान या कमजोरी महसूस होने पर तुरंत राहत देता है। गर्मियों में लंबे समय तक बाहर रहने या काम करने के दौरान गन्ने का जूस शरीर को ताजगी और ऊर्जा बनाए रखने में मदद करता है। इसिलए तुरंत ऊर्जा चाहिए तो गन्ने का जूस लें। डायबिटीज यानी मधुमेह के कई रोगी शुगर का मात्रा अधिक होने के कारण गन्ने का जूस पीने से परहेज करते हैं। लेकिन गन्ने के जूस में पाया जाने वाला आइसोमाल्टोज नामक पदार्थ ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में काफी मददगार होता है। गन्ने के जूस में भरपूर मात्रा में डाइट्री फाइबर पाया जाता है। जिसके चलते खाली पेट गन्ने के जूस का सेवन करने से वजन तेजी से कम होने लगता है। वहीं एलोवेरा ठंडा होता है, इसलिए गर्मियों में एलोवेरा का जूस पीना लाभकारी होता है। एलोवेरा में विटामिन ए, सी और ई पाए जाते हैं। इसके अलावा, एलोवेरा में कैल्शियम, फोलिक एसिड, मैग्नीशियम और फोलिक एसिड भी होते हैं।
नींबू पानी
नींबू पानी विटामिन सी का उत्कृष्ट स्रोत है। यह इम्यूनिटी को मजबूत बनाता है और शरीर में मौजूद विषैले तत्वों को बाहर निकालने में मदद करता है। नींबू पानी पीने से पाचन सही रहता है और त्वचा भी स्वस्थ बनी रहती है। अगर आप गर्मी में डिहाइड्रेशन से बचना चाहते हैं तो नींबू पानी एक बेहतरीन विकल्प है। वहीं डिहाइड्रेशन या इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए नींबू पानी का सेवन करें।



