चार धाम यात्रा पर मौसम का असर, प्रशासन ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

अधिकारियों ने चार धाम तीर्थयात्रियों और पर्यटकों से 12 और 13 मई को अपनी यात्रा के दौरान अत्यधिक सावधानी बरतने का आग्रह किया.

4पीएम न्यूज नेटवर्क: उत्तराखंड में प्रतिकूल मौसम की स्थिति को लेकर मौसम विभाग द्वारा ऑरेंज अलर्ट जारी किए जाने के बाद अधिकारियों ने चार धाम तीर्थयात्रियों और पर्यटकों से 12 और 13 मई को अपनी यात्रा के दौरान अत्यधिक सावधानी बरतने का आग्रह किया.

इस चेतावनी में अगले 48 घंटों के दौरान उत्तराखंड के विभिन्न हिस्सों विशेष रूप से अत्यंत ऊंचाई वाले पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और खराब मौसम का अनुमान जताया गया है.भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने पर्वतीय जिलों के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश, गरज और हिमपात का अनुमान जताया है.

Related Articles

Back to top button