चेन्नई में भारत-वियतनाम तटरक्षक बलों के बीच 7वीं हाई-लेवल बैठक, समुद्री सहयोग पर मंथन

भारत और वियतनाम के तटरक्षक बलों के बीच चेन्नई में अहम बैठक हुई. इस दौरान दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय सहयोग को और मजबूत करने पर चर्चा हुई. साथ ही दोनों पक्षों ने अब तक हुए सहयोग की भी समीक्षा की.

4पीएम न्यूज नेटवर्क: भारत और वियतनाम के तटरक्षक बलों के बीच चेन्नई में अहम बैठक हुई. इस दौरान दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय सहयोग को और मजबूत करने पर चर्चा हुई. साथ ही दोनों पक्षों ने अब तक हुए सहयोग की भी समीक्षा की.

चेन्नई में भारतीय तटरक्षक बल और वियतनाम तटरक्षक बल के बीच 7वीं उच्च स्तरीय बैठक आयोजित हुई. यह बैठक 2015 में दोनों देशों के बीच हुए तटरक्षक सहयोग समझौते के तहत आयोजित की गई.बैठक की सह-अध्यक्षता भारतीय तटरक्षक बल के महानिदेशक परमेश शिवमणि और वियतनाम कोस्ट गार्ड के वाइस कमांडेंट मेजर जनरल लुओंग दिन्ह हंग ने की.

जानकारी के मुताबिक इस बैठक के दौरान दोनों देशों के बीच समुद्री सहयोग को और मजबूत करने पर चर्चा हुई, खास तौर पर समुद्री खोज एवं बचाव अभियान (SAR), समुद्री कानून का पालन, समुद्री प्रदूषण से निपटने और क्षमता निर्माण जैसे मुद्दों पर फोकस रहा.

द्विपक्षीय सहयोग की समीक्षा

इसके साथ ही दोनों पक्षों ने अब तक हुए द्विपक्षीय सहयोग की भी समीक्षा की. इसमें प्रोफेशनल एक्सचेंज, जहाजों की यात्राएं और प्रशिक्षण कार्यक्रम शामिल हैं. दोनों तटरक्षक बलों ने आपसी सहयोग और ऑपरेशनल इंटरऑपरेबिलिटी को और बढ़ाने की प्रतिबद्धता दोहराई. यह बैठक 27 अगस्त को होने वाले जॉइंट एक्सरसाइज़ ‘सहयोग-हॉपटैक’ (SAHYOG HOPTAC) के दूसरे एडिशन के ज़रिए दोनों देशों के बीच आपसी तालमेल और ऑपरेशनल क्षमता को और मज़बूत करेगी.

समुद्री सुरक्षा सहयोग होगा मजबूत

बैठक में इस बात पर जोर दिया गया कि नियमित संस्थागत बातचीत, प्रशिक्षण, अधिकारियों के बीच अनुभव साझा करने, बेस्ट प्रैक्टिसेज के आदान-प्रदान और जहाजों की यात्राओं से दोनों देशों के बीच आपसी विश्वास और समुद्री सुरक्षा सहयोग और मजबूत होगा. दोनों देशों ने क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा, समुद्री पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता जताई.

27 अगस्त को संयुक्त अभ्यास

इसी सहयोग के तहत भारत और वियतनाम के तटरक्षक बलों के बीच संयुक्त समुद्री अभ्यास सहयोग-हॉपटैक (SAHYOG-HOPTAC) 27 अगस्त 2026 को समुद्र में आयोजित किया जाएगा. इस अभ्यास के दौरान दोनों देशों के तटरक्षक बल संयुक्त ऑपरेशनल कोऑर्डिनेशन को बेहतर बनाने और एक-दूसरे के अनुभव एवं बेस्ट प्रैक्टिसेज साझा करने पर काम करेंगे. भारत और वियतनाम के बीच पारंपरिक रूप से घनिष्ठ और सौहार्दपूर्ण द्विपक्षीय संबंध हैं.

भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) ने कहा,’अभ्यास SAHYOGHOPTAC का दूसरा संस्करण. वियतनाम तटरक्षक पोत CSB8002 और छह सदस्यीय VCG प्रतिनिधिमंडल सातवीं आईसीजी-वीसीजी उच्च स्तरीय बैठक और संयुक्त अभ्यास SAHYOGHOPTAC के दूसरे संस्करण के लिए चेन्नई में हैं.

यह आयोजन समुद्री प्रदूषण प्रतिक्रिया और समुद्री कानून प्रवर्तन में पेशेवर आदान-प्रदान और सर्वोत्तम प्रथाओं को साझा करने के माध्यम से भारतीय तटरक्षक बल और वियतनाम तटरक्षक बल के बीच परिचालन सहयोग को मजबूत करता है’.

Related Articles

Back to top button