नीले ड्रेस कोड से बदलेगा सपा छात्र संगठन का अंदाज, अखिलेश यादव ने कही ये बात

समाजवादी छात्र सभा के छात्र संगठन में लागू नए यूनिफॉर्म को लेकर अखिलेश यादव ने कहा कि नए यूनिफॉर्म में नई शुरुआत होगी. उन्होंने आगे कहा कि यूनिफॉर्म छात्रों में यूनीफॉर्मिलिटी लाता है.

4पीएम न्यूज नेटवर्क: समाजवादी छात्र सभा के छात्र संगठन में लागू नए यूनिफॉर्म को लेकर अखिलेश यादव ने कहा कि नए यूनिफॉर्म में नई शुरुआत होगी. उन्होंने आगे कहा कि यूनिफॉर्म छात्रों में यूनीफॉर्मिलिटी लाता है.

समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव छात्र सभा में Gen Z और Gen अल्फा के बीच जाएंगे. उन्होंने कहा कि दो हफ्ते के छात्र जागरूकता अभियान की शुरुआत होगी, जिसमें वह कॉलेज, यूनिवर्सिटी और हॉस्टल जाएंगे.

साथ ही उन्होंने सपा के नए यूनिफॉर्म को लेकर भी बात की और कहा कि नए यूनिफॉर्म में नई शुरुआत होगी. अखिलेश यादव ने कहा, यूनिफॉर्म छात्रों में यूनीफॉर्मिलिटी लाता है, यूनिफॉर्म में समानता दिखती है. उन्होंने आगे कहा कि PDA का मतलब प्रेम, दया और अपनापन भी होता है, नई पीढ़ी के लोगों को भी हम जोड़ने का काम करेंगे.

अखिलेश ने कहा, ‘हम न्यू इंडिया बनाने का काम करेंगे. नौजवानों को जोड़ेंगे और उनके आइडिया भी लेंगे. छात्रों से बात करके उनकी राय भी घोषणा पत्र में लेंगे. हम ऑक्सफोर्ड और कैंब्रिज के छात्र संघ से भी सीखेंगे कि कैसे लोकतंत्र को मजबूत करें’. उन्होंने कहा कि अब चुनाव में 100 दिन से भी कम का समय बचा है.

नीले ड्रेस कोड पर अखिलेश ने क्या कहा?

नीली टी-शर्ट पर अखिलेश यादव ने कहा कि ‘अच्छा है आपने नीला को बहुजन समाज और बाबा साहब से जोड़ा. नीला कलर आइडियोलॉजी का कलर है. यह वर्क फॉर्स का रंग है. यह नई पीढ़ी का कलर है’. दरअसल, कई सालों से लाल टोपी समाजवादी पार्टी का सबसे जाना-पहचाना प्रतीक रही है, लेकिन 2027 में होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के नजदीक आने के साथ ही सपा प्रमुख ने पार्टी के राजनीतिक मंच में नीला रंग भी जोड़ दिया है.

नीले ड्रेस कोड पर अखिलेश ने क्या कहा?

नीली टी-शर्ट पर अखिलेश यादव ने कहा कि ‘अच्छा है आपने नीला को बहुजन समाज और बाबा साहब से जोड़ा. नीला कलर आइडियोलॉजी का कलर है. यह वर्क फॉर्स का रंग है. यह नई पीढ़ी का कलर है’.

दरअसल, कई सालों से लाल टोपी समाजवादी पार्टी का सबसे जाना-पहचाना प्रतीक रही है, लेकिन 2027 में होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के नजदीक आने के साथ ही सपा प्रमुख ने पार्टी के राजनीतिक मंच में नीला रंग भी जोड़ दिया है.

Related Articles

Back to top button