सलमान खान विवाद पर लॉरेंस के भाई का रुख साफ, माफी को बताया समाधान
मुंबई में अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हुई गोलीबारी की घटना के बाद जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का नाम एक बार फिर से सुर्खियों में आ गया.

4पीएम न्यूज नेटवर्क: मुंबई में अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हुई गोलीबारी की घटना के बाद जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का नाम एक बार फिर से सुर्खियों में आ गया.
इस हमले की जिम्मेदारी बिश्नोई गैंग के अनिल पंडित और हरमन सिंधू ने ली है. इस बीच लॉरेंस बिश्नोई के चचेरे भाई रमेश बिश्नोई का बयान सामने आया है. उन्होंने साफ कहा है कि अभिनेता सलमान खान को आगे आकर माफी मांगनी चाहिए.
रमेश बिश्नोई ने अभिनेता सलमान खान को चेतावनी दी कि वो बिश्नोई समुदाय से माफी मांगें, वरना उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने होंगे. उन्होंने कहा कि बिश्नोई समुदाय के भीतर गुस्सा है, और लॉरेंस भी नाराज है. उन्होंने कहा कि सलमान खान के साथ लॉरेंस का कोई निजी विवाद नहीं है और न ही समुदाय के साथ कोई निजी विवाद है.
‘हमारी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई’
उन्होंने कहा कि मुद्दा यह है कि उन्होंने हमारी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई है, जिसको लेकर समुदाय में काफी गुस्सा है. उन्होंने कहा कि लॉरेंस ने एक सीधा-सा समाधान दिया था कि सलमान खान को आगे आकर माफी मांगनी चाहिए.
रमेश ने कहा कि समुदाय का गुस्सा 1998 में राजस्थान में हुए काले हिरण (ब्लैकबक) के शिकार मामले से जुड़ा है, जिससे कथित तौर पर उनकी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची थी.उन्होंने कहा कि 2018 में एक ट्रायल कोर्ट ने सलमान खान को दोषी ठहराया था, लेकिन उन्होंने इस फैसले को चुनौती दी है और खुद को बेकसूर बताते हैं.
रमेश ने गे कहा कि वह ये बातें अपनी निजी हैसियत से नहीं, बल्कि गिरोह की भावनाओं को सामने रखते हुए कह रहे हैं.उ न्होंने सलमान खान के परिवार से अपनी ‘ज़िद’ छोड़ने की अपील भी की और कहा कि इस मामले की वजह से बिश्नोई समुदाय में भारी आक्रोश है.
ऑडियो क्लिप का किया जिक्र
रमेश बिश्नोई ने ने कहा कि बिश्नोई गैंग सलमान खान से जुड़े लोगों को उनके साथ काम न करने की चेतावनी दे रहा है. उन्होंने एक ऑडियो क्लिप का जिक्र किया, जिसमें एक व्यक्ति ने दावा किया कि गिरोह ने टाइगर श्रॉफ को रोका था और उन्हें सलमान खान के साथ काम न करने की चेतावनी देना चाहता था.
उन्होंने कहा, ‘जैसा कि आपने ऑडियो में सुना, मैंने भी यही सुना कि हमने उसे रोक दिया है और उसे फिर से चेतावनी देना चाहते हैं कि जो कोई भी सलमान खान के साथ काम करेगा, उसे इसके नतीजे भुगतने पड़ सकते हैं’.
टाइगर श्रॉफ पर हुई गोलीबारी
यह टिप्पणी रविवार को मुंबई के जुहू इलाके में टाइगर पर हुई गोलीबारी की घटना के बाद आई है, जब मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोगों ने कथित तौर पर टाइगर श्रॉफ की कार पर गोलियां चलाईं, जिसमें अभिनेता बाल-बाल बच गए लेकिन ड्राइवर को चोटें आईं और उन्हें नानावटी अस्पताल ले जाया गया.अभिनेता फुटबॉल प्रैक्टिस के बाद एक खेल के मैदान से निकल रहे थे.
हिरासत में तीन आरोपी
सोमवार को राजस्थान पुलिस ने कोटा रेलवे स्टेशन पर पुणे-जयपुर एक्सप्रेस से तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है. ये संदिग्ध कथित तौर पर भागने की कोशिश कर रहे थे.
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में, खुद को लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का साथी बताने वाला अनिल पंडित नाम का एक व्यक्ति इस हमले की जिम्मेदारी लेता दिख रहा है. उसने इसे सलमान खान के साथ जुड़े होने के कारण टाइगर श्रॉफ के लिए एक चेतावनी बताया है. इस दावे की अभी पुष्टि नहीं हुई है और मामले की जांच चल रही है.



