गुजरात में AAP की बड़ी तैयारी, निकाय चुनावों में उतारेगी 12,000 उम्मीदवार 

गुजरात की राजनीति में आम आदमी पार्टी ने बड़ा दांव चल दिया है... स्थानीय निकाय चुनावों के लिए AAP 12,000 उम्मीदवार मैदान में...

4पीएम न्यूज नेटवर्कः आम आदमी पार्टी गुजरात में अपनी राजनीतिक उपस्थिति को तेजी से मजबूत कर रही है.. पार्टी ने हाल ही में घोषणा की है कि वह आगामी स्थानीय निकाय चुनावों (नगर निगम, नगर पालिका, जिला पंचायत) में कुल 12,000 उम्मीदवार उतारेगी.. इसकी चयन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है.. साथ ही पार्टी 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भी पूरी मजबूती के साथ तैयारी कर रही है.. और गुजरात की जनता के लिए एक मजबूत विकल्प बनने का दावा कर रही है..

आपको बता दें कि यह घोषणा गुजरात AAP के प्रदेश अध्यक्ष इसुदान गढ़वी ने की है.. राजकोट में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि.. पार्टी निकाय चुनावों में बड़े पैमाने पर उम्मीदवार उतारेगी ताकि जमीनी स्तर पर अपनी पकड़ मजबूत कर सके.. गढ़वी ने स्पष्ट किया कि चयन प्रक्रिया शुरू हो गई है.. और पार्टी आम नागरिकों, युवाओं, महिलाओं और विभिन्न वर्गों से लोग शामिल कर रही है.. पार्टी ने व्हाट्सएप के जरिए भी आवेदन मंगवाए हैं.. ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग राजनीति में आएं..

गुजरात में स्थानीय निकाय चुनाव समय-समय पर होते हैं.. पिछली बार 2021 में हुए निकाय चुनावों में AAP ने पहली बार अच्छी भागीदारी की थी.. सूरत नगर निगम में पार्टी ने अच्छा प्रदर्शन किया.. और कांग्रेस को पीछे छोड़कर प्रमुख विपक्षी दल बनी.. कुल मिलाकर AAP ने 28 सीटें जीती थीं.. अब पार्टी 12,000 उम्मीदवारों का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ रही है.. जो काफी बड़ा आंकड़ा है.. गुजरात में नगर निगमों, नगर पालिकाओं, तालुका पंचायतों.. और जिला पंचायतों में हजारों सीटें होती हैं.. इस बार AAP हर संभव सीट पर लड़ने की तैयारी में है..

इसुदान गढ़वी ने कहा कि यह कदम 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी का हिस्सा है.. पार्टी का मानना है कि स्थानीय निकायों में जीत या अच्छा प्रदर्शन से जमीनी स्तर पर कार्यकर्ता और समर्थक बढ़ेंगे.. गुजरात में BJP लंबे समय से सत्ता में है.. और स्थानीय निकायों पर भी उसका मजबूत नियंत्रण है.. AAP का दावा है कि जनता अब बदलाव चाहती है और पार्टी शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली और पानी जैसे मुद्दों पर फोकस करेगी.. जैसे दिल्ली और पंजाब में किया है..

आपको बता दें कि पार्टी ने हाल के वर्षों में गुजरात में कई सफलताएं हासिल की हैं.. 2025 में हुए कुछ उपचुनावों में AAP ने BJP को हराया.. अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि ये उपचुनाव 2027 के लिए सेमीफाइनल थे.. और उन्होंने दावा किया कि 2027 में AAP गुजरात में सरकार बनाएगी.. पार्टी ने कांग्रेस से अलग होकर अकेले चुनाव लड़ने का फैसला किया है.. केजरीवाल ने कहा कि INDIA गठबंधन सिर्फ 2024 लोकसभा तक था.. वहीं अब गुजरात में AAP अकेले लड़ेगी.. और BJP-कांग्रेस दोनों को विकल्प देगी..

जानकारी के अनुसार स्थानीय निकाय चुनावों के लिए AAP की रणनीति काफी आक्रामक है.. पार्टी पंजाब से कार्यकर्ता गुजरात भेज रही है.. ताकि संगठन मजबूत हो.. पिछले कुछ महीनों में हजारों नए लोग पार्टी में शामिल हुए हैं.. जिनमें BJP और कांग्रेस से आए लोग भी शामिल हैं.. जिसको गढ़वी ने कहा कि 5,000 से ज्यादा लोग पार्टी में आए हैं.. पार्टी गुजरात जोड़ो अभियान चला रही है.. जिसमें रैलियां, जनसभाएं और घर-घर जागरूकता अभियान शामिल हैं..

गुजरात की जनता के लिए AAP कई वादे कर रही है.. पार्टी कहती है कि स्थानीय स्तर पर भ्रष्टाचार खत्म करेगी.. पारदर्शी प्रशासन देगी और आम आदमी की समस्याओं का समाधान करेगी.. सूरत, अहमदाबाद, वडोदरा, राजकोट जैसे शहरों में पार्टी पहले से कुछ पार्षदों की मौजूदगी रखती है.. सूरत में 13 और गांधीनगर में 1 पार्षद हैं.. वहीं अब पार्टी इन क्षेत्रों को और मजबूत करना चाहती है..

आपको बता दें कि गुजरात विधानसभा में कुल 182 सीटें हैं.. 2022 में BJP ने 156 सीटें जीतीं.. कांग्रेस को 17 और AAP को 5 सीटें मिलीं.. लेकिन AAP का वोट शेयर 13% के आसपास था.. जो काफी अच्छा था.. पार्टी अब इसे बढ़ाकर मजबूत स्थिति में आना चाहती है.. केजरीवाल और अन्य नेता बार-बार कहते हैं कि गुजरात में 30 साल पुरानी सत्ता बदलने का समय आ गया है.. जनता थक चुकी है और नया विकल्प चाहती है..

 

Related Articles

Back to top button