इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती 2026: एज लिमिट बढ़ाने की मांग तेज, आवेदन विंडो अभी तक नहीं खुली

इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती 2026 की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए दो बड़े अपडेट सामने आए हैं। सबसे अहम अपडेट यह है कि उम्मीदवारों की ओर से एज लिमिट बढ़ाने की मांग तेजी पकड़ रही है।

4पीएम न्यूज नेटवर्क: इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती 2026 की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए दो बड़े अपडेट सामने आए हैं। सबसे अहम अपडेट यह है कि उम्मीदवारों की ओर से एज लिमिट बढ़ाने की मांग तेजी पकड़ रही है। कैंडिडेट्स की मांग है कि अग्निवीर भर्ती के लिए उम्र सीमा 23 साल तक बढ़ाई जाए, ताकि अधिक युवा इस भर्ती में शामिल हो सकें।

वहीं, भर्ती प्रक्रिया में दूसरी बड़ी खबर यह है कि आवेदन विंडो अभी तक नहीं खुली है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 फरवरी से शुरू होनी थी, लेकिन इसे दो दिन के लिए टाल दिया गया। इसके बाद इंडियन आर्मी ने नोटिस जारी कर नई तारीख का ऐलान किया, लेकिन 3 फरवरी मंगलवार को भी आवेदन विंडो खुलने में देरी हुई।उम्मीदवारों से अपील है कि वे आधिकारिक नोटिस और अपडेट्स पर ध्यान दें और आवेदन प्रक्रिया के लिए तैयार रहें। इंडियन आर्मी की यह भर्ती युवाओं के लिए सेवा के नए अवसर खोलने वाली है, इसलिए इस पर नजर बनाए रखना महत्वपूर्ण है।

21 साल तक के कैंडिडेट्स कर सकते हैं आवेदन
अग्निपथ भर्ती के लिए निर्धारित आयु सीमा की बात करें तो 17½ साल से 21 साल तक उम्र निर्धारित है. यानी अग्निपथ भर्ती के लिए 17½ साल से 21 साल तक के कैंडिडेट्स ही आवेदन कर सकते हैं. हालांकि कैंडिडेट्स आयु सीमा को 2 साल बढ़ाने की मांग कर रहे हैं. कैंडिडेट्स अधिकतम आयु सीमा को 23 साल करने की मांग कर रहे हैं. इसको लेकर सोशल मीडिया पर मुहिम शुरू की गई, जिसमें कैंडिडेट्स ये मांग रख रहे हैं.

किन पदों पर अग्निवीरों की भर्ती
इंडियन आर्मी ने अग्निवीर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया हुआ है, जिसके तहत अग्निवीर जनरल ड्यूटी (GD), टेक्निकल, क्लर्क/स्टोरकीपर टेक्निकल, ट्रेड्समैन, सोल्जर फार्मा, सोल्जर टेक्निकल नर्सिंग असिस्टेंट, और महिला मिलिट्री पुलिस पदों पर अग्निवीरों की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं. आवेदन ऑनलाइन किया जा सकता है. कोई भी कैंडिडेट्स दो पदों के लिए आवेदन कर सकता है.

कौन कर सकता है आवेदन?
अग्निवीर के अलग-अलग पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग निर्धारित है. आइए सिलेसिलेवार समझते हैं कि कौन आवेदन कर सकता है. जनरल ड्यूटी (GD) पद के लिए 45 फीसदी अंकों के साथ 10वीं पास आवेदन कर सकते हैं. प्रत्येक विषय में 33 फीसदी नंबर होने चाहिए.ड्राइविंग लाइसेंस रखने वाले आवेदकों को ड्राइवर से संबंधित भूमिकाओं के लिए प्राथमिकता दी जाएगी. अग्निवीर टेक्निकल पद पर भर्ती के लिए फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथमेटिक्स से 12वीं पास कैंडिडेट्स आवेदन कर सकते हैं. 12वीं में 50 फीसदी नंबर जरूरी, प्रत्येक विषय में 40 फीसदी नंबर होने चाहिए.

अग्निवीर क्लर्क/स्टोरकीपर टेक्निकल पदों के लिए किसी भी स्ट्रीम से 12वीं पास कैंडिडेट्स आवेदन कर सकते हैं. 12वीं में 60 फीसदी नंबर होने चाहिए. प्रत्येक विषय में 50 फीसदी नंबर जरूरी. अग्निवीर ट्रेड्समैन पद के लिए 8वीं और 10वीं पास कैंडिडेट्स आवेदन कर सकते हैं. 10वीं और 8वीं में 33 फीसदी नंबर जरूरी. महिला मिलिट्री पुलिस पद के लिए 10वीं पास कैंडिडेट्स आवेदन कर सकती हैं. 10वीं में 45 फीसदी नंबर होने चाहिए. प्रत्येक विषय में 33 नंबर जरूरी.

Related Articles

Back to top button