प्रशासनिक सेवाओं में करियर का मौका, UPSC 2026 परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी

संघ लोक सेवा आयोग ने 2026 सिविल सेवा और भारतीय वन सेवा परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है, जिससे प्रशासनिक सेवाओं में करियर बनाने का बड़ा अवसर खुला है. कुल 933 पद भरे जाएंगे और आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन शुरू हो चुकी है.

4पीएम न्यूज नेटवर्क: संघ लोक सेवा आयोग ने 2026 सिविल सेवा और भारतीय वन सेवा परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है, जिससे प्रशासनिक सेवाओं में करियर बनाने का बड़ा अवसर खुला है. कुल 933 पद भरे जाएंगे और आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन शुरू हो चुकी है.

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने वर्ष 2026 की सिविल सेवा परीक्षा (CSE) और भारतीय वन सेवा परीक्षा (IFS) के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। प्रशासनिक सेवाओं में करियर बनाने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए यह एक बड़ा अवसर माना जा रहा है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय पुलिस सेवा (IPS), भारतीय वन सेवा (IFS) समेत विभिन्न केंद्रीय सेवाओं के लिए अधिकारियों का चयन किया जाएगा। आयोग के अनुसार कुल 933 पदों पर नियुक्ति की जाएगी।

UPSC ने ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है और इच्छुक व योग्य उम्मीदवार निर्धारित अंतिम तिथि तक आवेदन कर सकते हैं। आयोग ने आवेदन प्रक्रिया, आयु सीमा, प्रयासों की संख्या और परीक्षा केंद्रों से संबंधित सभी आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी कर दिए हैं।

आवेदन जमा करने की आखिरी तारीख कब है?
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 4 फरवरी 2026 से शुरू हो गई है. उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं. आवेदन जमा करने की आखिरी तारीख 24 फरवरी 2026 शाम 6 बजे तक तय की गई है. आयोग ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि अंतिम दिनों की भीड़ से बचने के लिए पहले ही आवेदन पूरा कर लें.

पदों का बंटवारा और आरक्षण
घोषित कुल पदों में से करीब 35 सीटें दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए आरक्षित रखी गई हैं. चयनित उम्मीदवारों को विभिन्न केंद्रीय सेवाओं और विभागों में अधिकारी पद पर नियुक्त किया जाएगा. रिजर्वेशन का लाभ सरकारी नियमों के अनुसार दिया जाएगा.

योग्यता और आयु सीमा
आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट डिग्री होना जरूरी है. जो छात्र फाइनल ईयर में हैं, वो भी प्रिलम्स एग्जाम के लिए अप्लाई कर सकते हैं. एज लिमिट की बात करें तो यह 21 से 32 वर्ष रखी गई है, जिसकी काउंटिंग 1 अगस्त 2026 से होगी. OBC कैटेगरी के कैंडिडेट्स को 3 साल और SC/ST कैंडिडेट्स को 5 साल की छूट मिलेगी.

अटेंप्ट की अधिकतम संख्या
जनरल कैटेगरी के उम्मीदवार 6 बार परीक्षा दे सकते हैं. ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग को 9 प्रयास मिलेंगे. एससी/एसटी अभ्यर्थियों के लिए आयु सीमा तक प्रयास की कोई सीमा नहीं है.

OTR और आवेदन शुल्क
अब आवेदन से पहले वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) करना अनिवार्य है. OTR प्रोफाइल बनाने के बाद ही फॉर्म भरा जा सकेगा. सामान्य और ओबीसी पुरुष उम्मीदवारों के लिए शुल्क 100 रुपये है, जबकि महिलाओं, एससी, एसटी और दिव्यांग वर्ग के लिए आवेदन फ्री है. फोटो नई होनी चाहिए और उस पर नाम और तारीख लिखी हो.

एग्जाम सेंटर का चयन कैसे होगा?
प्रिलिम्स एग्जाम के सेंटर पहले आओपहले पाओ के आधार पर दिए जाएंगे. इसलिए पसंदीदा शहर में केंद्र पाने के लिए जल्दी आवेदन करना फायदेमंद रहेगा.

Related Articles

Back to top button