पूर्णिया सांसद पप्पू यादव की जमानत सुनवाई टली, फिलहाल बेऊर जेल में रहेंगे
बिहार की पूर्णिया लोकसभा सीट से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव इस समय पटना के बेऊर जेल में बंद हैं। उन्हें शुक्रवार देर रात पुलिस ने 35 साल पुराने एक मामले में गिरफ्तार किया था।

4पीएम न्यूज नेटवर्क: बिहार की पूर्णिया लोकसभा सीट से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव इस समय पटना के बेऊर जेल में बंद हैं। उन्हें शुक्रवार देर रात पुलिस ने 35 साल पुराने एक मामले में गिरफ्तार किया था।
पप्पू यादव की जमानत के लिए आज (सोमवार, 09 फरवरी) सुनवाई होना तय थी, लेकिन सुनवाई अंतिम समय पर टाल दी गई। इस वजह से सांसद को फिलहाल जेल में ही रहना पड़ेगा। इस गिरफ्तारी और जमानत टालने के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है। अब सबकी निगाहें अगली सुनवाई पर टिकी हैं।
बिहार के पूर्णिया लोकसभा सांसद पप्पू यादव को रविवार दोपहर पटना के बेऊर जेल भेजा गया। इससे पहले वे अस्पताल में भर्ती थे, जहां उनका इलाज चल रहा था। गिरफ्तारी के समय पप्पू यादव ने बताया था कि उन्हें सांस लेने में समस्या हो रही है। इसी वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि इस दौरान जेल और अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा भी देखा गया। राजनीतिक हलकों में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है और अब सबकी नजरें जेल में उनके हालात और आगे की कानूनी कार्रवाई पर टिकी हैं।
फिलहाल गिरफ्तारी के अगले दिन, शनिवार को उन्हें कोर्ट में पेश किया गया और फिर बेऊर जेल ले जाया गया बेऊर जेल में उनका बायोमीट्रिक और फिंगरप्रिंट रिकॉर्ड करने के बाद उन्हें वापस पीएमसीएच अस्पताल भेज दिया गया। इस प्रक्रिया के दौरान सांसद के स्वास्थ्य और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा गया। राजनीतिक और कानूनी हलकों में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।



