Nita Ambani की देवरानी Tina Ambani पर लटकी गिरफ़्तारी की तलवार? मनी लॉन्ड्रिंग केस में आया नाम!

देश के सबसे रईस परिवारों में से एक अंबानी फैमिली का नाम इस समय खूब चर्चा में है। आखिर, 'सपनों की नगरी'  मुंबई से ऐसी खबरें जो आईं है कि, रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी के परिवार की 'बहू' मुश्किलों में फंस गई हैं।

4पीएम न्यूज नेटवर्क: देश के सबसे रईस परिवारों में से एक अंबानी फैमिली का नाम इस समय खूब चर्चा में है।

आखिर, ‘सपनों की नगरी’  मुंबई से ऐसी खबरें जो आईं है कि, रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी के परिवार की ‘बहू’ मुश्किलों में फंस गई हैं। चर्चा है कि, अंबानी खानदान की छोटी बहू को जेल जाना पड़ सकता है. खबरें जोरों पर है कि, कोकिलाबेन अंबानी की बहू पर गिरफ़्तारी की तलवार लटक गई है।

दरअसल, ये मामला मुकेश अंबानी के छोटे भाई अनिल अंबानी और उनकी पूर्व एक्ट्रेस बीवी टीना मुनीम अंबानी से जुड़ा हुआ है। आखिर, अंबानी परिवार की इस जोड़ी पर ‘धोखाधड़ी’ और ‘घपलेबाजी’ के इल्ज़ाम जो लगे हैं।

मामला ये है कि, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बिजनेसमैन अनिल अंबानी और उनकी पत्नी टीना अंबानी को समन जारी किया है। SBI बैंक धोखाधड़ी से जुड़े ‘मनी लॉन्ड्रिंग मामले’ में उन्‍हें ये समन जारी हुए हैं। मनी लॉन्ड्रिंग रोधी जांच एजेंसी ने बताया कि टीना अंबानी को 17 फरवरी को और उनके पति अनिल अंबानी को अगले दिन यानी 18 फरवरी को तलब किया गया है।

इससे पहले ईडी ने 68 साल की टीना अंबानी को पूछताछ के लिए सोमवार 9 फरवरी को तलब किया था। लेकिन, वह जांच में शामिल नहीं हुई थीं। पिछले साल अगस्त से ईडी ने अनिल अंबानी ग्रुप की कंपनियों के खिलाफ तीन अलग-अलग मनी लॉन्ड्रिंग मामले दर्ज किए हैं। साथ ही, 12,000 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की है।

वहीं, पिछले हफ्ते ईडी ने सुप्रीम कोर्ट में दायर एक हलफनामे में कहा कि उन्होंने 46 परिसरों की तलाशी ली है, 13 अनंतिम कुर्की आदेश जारी किए हैं और 12,012.45 करोड़ रुपये मूल्य की 204 संपत्तियों को कुर्क किया है। सोर्सेज के मुताबिक, ईडी ने अनिल अंबानी ग्रुप की कंपनियों के खिलाफ दर्ज तीन मनी लॉन्ड्रिंग मामलों की देखरेख के लिए एक एक्स्ट्रा निदेशक-रैंक अधिकारी के अंडर में छह अधिकारियों की एक स्पेशल इन्वेस्टीगेशन टीम (एसआईटी) का भी गठन किया है।

तो अब, इसी मामले में अनिल अंबानी और उनकी बीवी टीना से पूछताछ होनी है।  न्यूयॉर्क के मैनहट्टन में एक लग्जरी अपार्टमेंट (कंडोमिनियम) की खरीद से जुड़े पैसों के लेनदेन के मामले में उनसे पूछताछ होनी है। ED ने हाल ही में इस मामले में रिलायंस कम्युनिकेशन (RCOM) के पूर्व प्रेसिडेंट पुनीत गर्ग को भी गिरफ्तार किया था।

पिछले साल दिसंबर में रिलायंस अनिल अंबानी ग्रुप ने एक बयान में इन सभी आरोपों से इनकार किया था। ईडी की ओर से 10,000 करोड़ रुपये की अनंतिम कुर्की करने के बाद रिलायंस इन्‍फ्रास्ट्रक्चर ने कहा, ‘अनिल अंबानी साढ़े तीन साल से अधिक समय से रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के निदेशक मंडल में नहीं रहे हैं। रिलायंस इन्‍फ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड सबसे बड़ी इन्‍फ्रास्‍ट्रक्‍चर कंपनियों में से एक है, जो बिजली, सड़क, मेट्रो रेल और सिक्योरिटी जैसे कई हाई क्लास फील्ड में अलग-अलग विशेष प्रयोजन वाहनों (एसपीवी) के जरिये परियोजनाओं का विकास कर रही है।

बात टीना अंबानी और अनिल अंबानी की करें तो, 1986 में अनिल अंबानी की टीना मुनीम से पहली मुलाकात हुई थी। अनिल ने एक मैरिज फंक्शन में पहली बार टीना को देखा था। उस दौर में टीना बॉलीवुड की बड़ी स्टार थीं। अनिल ने जब टीना के बारे में अपने परिवार को बताया तो वो इस रिश्ते के खिलाफ थे। वो नहीं चाहते थे कि कोई एक्ट्रेस उनके घर की बहू बने। फैमिली प्रेशर के चलते अनिल ने टीना से दूर होने का फैसला लिया।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब उन्होंने यह फैसला टीना को बताया तो, उन्होंने कोई रिएक्शन नहीं दिया। हालांकि, इससे टीना को गहरा धक्का लगा था। दोनों दूर हो गए। लेकिन इस लव स्टोरी का अंत यही नहीं था। क्योंकि, जब साल 1989 में अमेरिका के लॉस एंजिल्स में बड़ा भूकंप आया था। उस वक्त टीना वहीं थीं। अनिल ने किसी तरह नंबर खोजकर टीना को फोन किया। जिससे दोनों के बीच फिर बातचीत शुरू हो गई। इसके बाद दोनों एक बार फिर से करीब आए। बाद में परिवार की सहमति के बाद 1991 में अनिल और टीना की शादी हो गई। दोनों के दो बेटे हैं- जय और अनमोल।

वहीं, जानकारी के मुताबिक, इनकी संपत्ति करीब ₹2300 करोड़ से ज्यादा बताई जाती है। कपल मुंबई में एक आलीशान 17 मंजिला घर में रहता है और उनके पास लग्ज़री गाड़ियां और प्राइवेट जेट जैसी फैसिलिटीज भी हैं।

बहरहाल, इस समय टीना अंबानी से जुड़ा मामला जांच के शुरुआती फेज में है। आने वाले दिनों में इस मामले में और खुलासे हो सकते हैं। लोगों की नजरें इस मामले पर बनी हुई हैं।

Related Articles

Back to top button