Rahul Gandhi का फूटा गुस्सा | मोदी पर बोला तीखा हमला | ‘ट्रेड डील में देश को बेच दिया’

कांग्रेस नेता Rahul Gandhi ने प्रधानमंत्री Narendra Modi पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि लोकतांत्रिक विरोध इस देश की बुनियाद है...

4पीएम न्यूज नेटवर्कः राहुल गांधी ने एआई समिट में यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन का खुलकर समर्थन किया है.. और पीएम मोदी के मेरठ में दिए भाषण तथा कांग्रेस पर उनके हमले का चुन-चुनकर जवाब दिया है.. उन्होंने सोमवार को कहा कि मोदी जी, अहिंसा और लोकतांत्रिक विरोध देश की बुनियाद है.. एपस्टीन फाइल में आपका और आपके मंत्री का नाम जुड़ना शर्म की बात है.. उन्होंने कहा कि ट्रेड डील के नाम पर देश को बेच देना.. और अमेरिका में केस में अडानी को बचाना शर्म की बात है.. राहुल ने यह जवाब पीएम मोदी के उस भाषण पर दिया है.. जिसमें उन्होंने एआई समिट में यूथ कांग्रेस के विरोध पर कहा था कि कांग्रेस गंदी और नंगी राजनीति कर रही है.. पीएम ने कहा था कि कांग्रेस के नेता शर्म महसूस करने की जगह ऐसे प्रदर्शन का बचाव कर रहे हैं.. जो देश की छवि को खराब करता है..

आपको बता दें कि पीएम मोदी के इन्हीं आरोपों के जवाब में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने सोमवार को एक्स पर एक वीडियो बयान जारी किया.. और उन्होंने कहा कि मोदी जी, आप शर्म की बात करते हो.. शर्म की बात मैं आपको बताता हूं.. एपस्टीन फाइल में आपका, आपके मंत्री और आपके मित्र का नाम साथ में आना.. ऐसे घिनौने अपराधी के साथ आपका नाम जुड़ा होना.. ये शर्म की बात है.. राहुल ने आगे कहा कि अमेरिका के साथ ट्रेड डील में देश को बेच देना शर्म की बात है.. उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार ने देश का डेटा दे दिया.. किसानों को खत्म कर दिया और टेक्सटाइल इंडस्ट्री को बर्बाद कर दिया.. राहुल ने अडानी पर अमेरिका में चल रहे केस का जिक्र किया.. और कहा कि पूरा देश जानता है कि अडानी केस ने आपकी रातों की नींद उड़ा रखी है.. यह बीजेपी और आपके फाइनेंशियल आर्किटेक्चर पर केस है.. 14 महीनों से कोई कार्रवाई नहीं हुई.. ये शर्म की बात है..

आपको बता दें कि यह पूरा मामला ग्लोबल एआई इम्पैक्ट समिट से शुरू हुआ.. जो 20–22 फरवरी 2026 को दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित किया गया था.. इस समिट का उद्देश्य भारत को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में वैश्विक नेता के रूप में पेश करना था.. समिट में 80 से ज्यादा देशों के प्रतिनिधि शामिल हुए.. जिनमें 20 देशों के राष्ट्राध्यक्ष या उच्च अधिकारी थे.. यह भारत की डिजिटल क्षमता को दुनिया के सामने दिखाने का बड़ा मौका था.. लेकिन समिट के दौरान कई विवाद हुए.. जिन्होंने पूरे आयोजन पर पानी फेर दिया..

पहले दिन ही लंबी कतारें, भीड़भाड़, खराब साइनेज.. और रजिस्ट्रेशन सिस्टम के क्रैश होने से डेलिगेट्स को घंटों बाहर खड़ा रहना पड़ा.. सिक्योरिटी चेक के दौरान कुछ लोगों के सामान चोरी होने की शिकायतें भी आईं.. आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इन समस्याओं के लिए माफी मांगी.. और कहा कि आयोजन में कुछ तकनीकी खामियां रहीं.. लेकिन समिट सफल रही.. राहुल गांधी ने इसे अव्यवस्थित पीआर तमाशा करार दिया.. और कहा कि सरकार ने देश की छवि को खुद ही खराब किया..

समिट में एक बड़ा विवाद गलगोटिया यूनिवर्सिटी के स्टॉल पर हुआ.. यूनिवर्सिटी ने एक रोबोटिक डॉग को अपना इन-हाउस इनोवेशन बताकर प्रदर्शित किया.. प्रोफेसर नेहा सिंह ने मीडिया से बातचीत में इसकी खूब तारीफ की.. और कहा कि यह भारत की एआई क्षमता का उदाहरण है.. लेकिन जल्द ही खुलासा हुआ कि यह रोबोट चीन की कंपनी यूनिट्री का Go2 मॉडल है.. जो बाजार में आसानी से उपलब्ध है.. सोशल मीडिया पर भारी बैकलैश हुआ.. और स्टॉल को सील कर दिया गया.. यूनिवर्सिटी ने माफी मांगी और कहा कि यह गलती से हुआ.. अगले दिन ड्रोन सॉकर एरिना भी इम्पोर्टेड निकला.. जिस पर विदेशी मीडिया ने भारत की एआई क्षमता पर सवाल उठाए..

जिसको लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पवन खेड़ा ने इसे राष्ट्रीय शर्मिंदगी बताया.. और पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम में इसका जिक्र न होने पर सवाल उठाए.. खेड़ा ने एक्स पर लिखा कि बीजेपी हां जी वालों का इको चैंबर है.. जहां सिर्फ चापलूसी चलती है.. उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी करदाताओं का पैसा बर्बाद करके ऐसे कार्यक्रम आयोजित करती है.. ताकि नेता ताली बजाकर फोटो खिंचवा सकें..

समिट में इंडियन यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शर्ट उतारकर प्रदर्शन किया.. उन्होंने मोदी सरकार के खिलाफ नारे लगाए.. जिनमें बेरोजगारी, किसानों की समस्या.. और कॉर्पोरेट फेवरिटिज्म के आरोप शामिल थे.. बीजेपी ने इसे राहुल गांधी की साजिश बताया.. पार्टी प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि यह प्रदर्शन राहुल के घर पर रचा गया था.. यूथ कांग्रेस ने सफाई दी कि यह बेरोजगार युवाओं का गुस्सा है.. और शांतिपूर्ण विरोध का तरीका था.. बीजेपी प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने कांग्रेस को एंटी-इंडिया पार्टी बताया.. और कहा कि राहुल गांधी के निर्देश पर आपत्तिजनक नारे लगाए गए.. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस देश की सफलता पचा नहीं पाती.. और वैश्विक मंच पर बदनामी कराती है..

पीएम मोदी ने 22 फरवरी 2026 को मेरठ में नमो भारत रैपिड रेल और मेरठ मेट्रो का उद्घाटन करने के बाद एक जनसभा में इस पर हमला बोला.. और उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने भारत के वैश्विक आयोजन को अपनी गंदी राजनीति का मैदान बना दिया.. देश तो जानता है कि आप पहले से ही नंगे हो… फिर कपड़े उतारने की जरूरत क्यों पड़ी.. मोदी ने समिट का जिक्र करते हुए बताया कि यह भारत को गौरवान्वित करने वाला कार्यक्रम था.. लेकिन कांग्रेस ने इसे बर्बाद करने की कोशिश की.. उन्होंने कांग्रेस को विचारधारा से दिवालिया बताया.. और कहा कि इतनी पुरानी पार्टी के नेता शर्म करने के बजाय बेशर्मी से बयान दे रहे हैं..

पीएम मोदी ने कांग्रेस पर और भी आरोप लगाए.. उन्होंने कहा कि कांग्रेस मोदी से इतनी नफरत करती है कि उनकी कब्र खोदना चाहती है.. और उनकी मां को गाली देती है.. मोदी ने कहा कि वे बीजेपी का विरोध करें, हम सहन करेंगे.. लेकिन यह राष्ट्र का कार्यक्रम था.. न कि बीजेपी का.. उन्होंने अन्य विपक्षी दलों को धन्यवाद दिया कि उन्होंने कांग्रेस की आलोचना की और राष्ट्रीय गौरव के साथ खड़े हुए.. मोदी ने संसद में कांग्रेस के व्यवहार का भी जिक्र किया.. जहां बजट सत्र में महिला सांसदों ने पीएम की कुर्सी के पास बैनर लेकर प्रदर्शन किया था.

 

Related Articles

Back to top button