Splitsvilla 7 फेम एक्टर का अचानक हुआ निधन, Mayank Pawar की मौत से इंडस्ट्री को लगा झटका

एंटरटेनमेंट की दुनिया से एक बेहद बुरी खबर सामने आई है। आख़िर, एक जाने-माने और जवान एक्टर के निधन ने इंडस्ट्री में सन्नाटा जो पसार दिया है।

4पीएम न्यूज नेटवर्क: एंटरटेनमेंट की दुनिया से एक बेहद बुरी खबर सामने आई है। आख़िर, एक जाने-माने और जवान एक्टर के निधन ने इंडस्ट्री में सन्नाटा जो पसार दिया है।

तो जिस एक्टर की मौत की बैड न्यूज़ सुनने को मिली है, वो कोई और नहीं बल्कि टीवी के पॉपुलर रियलिटी शो ‘स्प्लिट्सविला 7’ में नजर आए मयंक पवार हैं। जिनकी अचानक ही मौत हो गई है। इस खबर के आने से उनके फैंस को तगड़ा झटका लगा है।

मयंक पवार 37 साल के थे और उनकी अचानक मौत पर किसी को भी भरोसा नहीं हो पा रहा है। मयंक की मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है, पर उनकी टीम ने ये दुखद खबर मयंक पवार के इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए ही दी है।

मयंक पवार के इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर लिखा गया है, ‘एक भाई, एक चैंपियन, एक मेंटॉर और कई लोगों के लिए प्रेरणा…मयंक पवार हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे।’

इसके साथ में ही शोक सभा की जानकारी भी दी गई है, जिसमें लिखा है, ‘हमें यह बताते हुए बड़ा दुख हो रहा है कि 6 बार के मिस्टर इंडिया रहे मयंक पवार, जो सेलिब्रिटी फिटनेस ट्रेनर, फिटनेस आइकन थे और ‘स्प्लिट्सविला 7′ में नजर आए, उनका निधन हो गया।’

इस पोस्ट के सामने आते ही लोगों के बीच मातम का माहौल छा गया। लोगों ने उनके निधन पर गहरा शोक जाहिर किया है। किसी को भी इस खबर पर यकीन नहीं हो रहा। कोई पूछ रहा है कि, •उनका निधन कैसे हुआ?• तो कोई कह रहा है कि, •इंडस्ट्री ने एक असली हीरा खो दिया। वो हमेशा सबके दिलों में रहेंगे।•

इनके अलावा और भी फैन्स और लोग इस पोस्ट पर दुख जाहिर करते हुए नजर आए। कुछ ने उन्हें श्रद्धांजलि भी अर्पित की। तो, मयंक पवार की शोक सभा आज 25 फरवरी को शाम 5 से 6 बजे के बीच राणा प्रताप बाग में संगम पार्क के पास वाल्मीकि मंदिर में रखी गई है। हालांकि उनके परिवार की तरफ से मयंक के निधन की वजह को साझा नहीं किया गया है।

मयंक पवार भले ही ‘स्प्लिट्सविला 7’ में बतौर कंटेस्टेंट नजर आए, पर वो ‘मिस्टर इंडिया’ भी रह चुके थे। वहीं, उन्होंने शो में हर किसी को अपना दीवाना बना लिया था। स्प्लिट्सविला में आकर उनकी पॉपुलैरिटी बहुत ज़्यादा बढ़ गई थी। मयंक जब शो से बाहर हुए, तो फैंस बुरी तरह टूट गए थे। यहां तक कि शो की होस्ट सनी लियोनी भी रो पड़ी थीं और मयंक को गले लगा लिया था। को-होस्ट निखिल चिनापा ने भी उन्हें भावुक होकर गले लगाया था। जिसके चलते यह पल शो के सबसे यादगार मोमेंट्स में से एक बन गया था।

बात मयंक की करें तो, एक्टर का जन्म 1 जनवरी 1989 को हुआ था। उनका फिटनेस की दुनिया में भी काफी नाम था। अपनी फिटनेस जर्नी और बॉडी बिल्डिंग के लिए मयंक पवार लाखों लोगों के लिए इंस्पिरेशन रहे। मयंक पवार ने जहां मिस्टर इंडिया का टाइटल 7 बार जीता, वहीं वह मिस्टर एशिया भी रहे थे।

गौरतलब है कि, मयंक ‘एमपी फिटनेस’ नाम से एक पर्सनल ऑनलाइन कोचिंग भी चलाते थे, जिसमें वह कॉन्टेस्ट की तैयारी से लेकर रैंप मॉडलिंग और बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन के बारे में सिखाते थे। रियलिटी टीवी की दुनिया में आने से पहले मयंक पवार ने बतौर मॉडल और फिटनेस एंथ्युजिएस्ट करियर की शुरुआत की थी। लेकिन ‘स्प्लिट्सविला 7’ में आने के बाद से उनकी पॉपुलैरिटी पूरे देश में बढ़ गई थी।

मयंक इंस्टाग्राम पर भी काफ़ी ऐक्टिव रहा करते थे और उनके यहाँ करीबन 50 हज़ार फ़ॉलोवर्स भी थे। वो अक्सर ही फिटनेस से जुड़े पोस्ट और वीडियो शेयर करते रहते थे। जिन्हें उनके चाहने वाले भी खूब पसंद करते थे।

तो अब, कम उम्र में उनके निधन से फिटनेस कम्युनिटी के लोग हैरान हो गए हैं। ऐसे में, जाते-जाते ये कहना बिलकुल गलत नहीं होगा कि, “जिंदगी का कोई भरोसा नहीं है, यहां कब क्या हो जाए? कुछ नहीं कहा जा सकता है।”

Related Articles

Back to top button