बेइज्जती करवाने नहीं आते विस : जूली

  • राजस्थान विस से कांग्रेस विधायकों का वॉकआउट

4पीएम न्यूज़ नेटवर्क
जयपुर। राजस्थान विधानसभा में बजट सत्र के दौरान जमकर हंगामा हुआ। माहौल इतना गरमा गया कि विपक्ष ने सदन की कार्यवाही का बहिष्कार कर दिया। नेता प्रतिपक्ष के नेतृत्व में कांग्रेस विधायक दल के सभी सदस्य सदन से बाहर निकल आए। बाहर आकर नेताओं ने सरकार और स्पीकर पर गंभीर आरोप लगाए। टीकाराम जूली ने कहा कि विधानसभा का अपना एक गरिमामय इतिहास रहा है, लेकिन मौजूदा हालात में विपक्ष की आवाज दबाई जा रही है। उन्होंने साफ कहा, हम यहां अपनी बेइज्जती करवाने नहीं आते विपक्ष के सदस्यों को बोलने नहीं दिया जाता।
यह 200 सदस्यों का सदन है, यह व्यवहार बर्दाश्त नहीं करेंगे। जूली ने आरोप लगाया कि डिमांड पर चर्चा के दौरान दोनों पक्षों को समय दिया जाता है, लेकिन आज ऐसा नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि श्रवण कुमार बोलना चाहते थे, आसन ने उनका नाम भी पुकारा, लेकिन बाद में स्पीकर ने यह कह दिया कि उन्हें बोलने की अनुमति नहीं दी गई थी। इसी दौरान उनका माइक भी बंद कर दिया गया, जिससे स्थिति और बिगड़ गई। हंगामे और बहिष्कार के बाद विपक्ष ने अगला कदम तय करने के लिए बैठक बुलाने का फैसला किया है।

Related Articles

Back to top button