Su-30 क्रैश: दो पायलट शहीद, IAF ने जताया गहरा दुख

भारतीय वायुसेना (IAF) ने सु-30 विमान दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए स्क्वाड्रन लीडर अनुज और फ्लाइट लेफ्टिनेंट पुरवेश दुरगकर के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

4पीएम न्यूज नेटवर्क: भारतीय वायुसेना (IAF) ने सु-30 विमान दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए स्क्वाड्रन लीडर अनुज और फ्लाइट लेफ्टिनेंट पुरवेश दुरगकर के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

IAF की ओर से जारी बयान में कहा गया कि दोनों अधिकारी दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे और उपचार के दौरान उनका निधन हो गया।

वायुसेना ने अपने सभी कर्मियों की ओर से शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि इस कठिन समय में पूरी वायुसेना शोकाकुल परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है। IAF ने दिवंगत अधिकारियों की सेवा और समर्पण को श्रद्धांजलि देते हुए उनके परिवारों के प्रति गहरी सहानुभूति प्रकट की।

Related Articles

Back to top button