उन्नाव सड़क हादसा: तेज रफ्तार वाहन ने मां-बेटे को रौंदा, मां की दर्दनाक मौत
उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के नाना मऊ गंगा पुल पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ।

4पीएम न्यूज नेटवर्क: उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के नाना मऊ गंगा पुल पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार माँ-बेटे को रौंद दिया।
हादसे में बाइक पर सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका बेटा सुरक्षित रहा। जानकारी के अनुसार, महिला अपने बेटे के साथ बिल्हौऱ स्थित ससुराल जा रही थी। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
मृतक महिला सबलीखेड़ा थाना क्षेत्र की बेहटा मुजावर निवासी थीं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
रिपोर्ट- रंजन बाजपेई “निडर”,उन्नाव



