उन्नाव में भीषण सड़क हादसा: बाइक सवार युवक की मौत, दो घायल

उन्नाव जिले के सफीपुर कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार को भीषण सड़क हादसा हो गया।

4पीएम न्यूज नेटवर्क: उन्नाव जिले के सफीपुर कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार को भीषण सड़क हादसा हो गया।

पावा-अतहा मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सफीपुर में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

रिपोर्ट- रंजन बाजपेई “निडर”,उन्नाव

Related Articles

Back to top button