फसल रखवाली कर रहे किसान की धारदार हथियार से हत्या, पुलिस जांच में जुटी

उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले के फतेहपुर 84 थाना क्षेत्र के भिखारीपुरवा गाँव में शुक्रवार को खेत में अपनी फ़सल की रखवाली कर रहे किसान की धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी गई।

4पीएम न्यूज नेटवर्क: उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले के फतेहपुर 84 थाना क्षेत्र के भिखारीपुरवा गाँव में शुक्रवार को खेत में अपनी फ़सल की रखवाली कर रहे किसान की धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी गई।

घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिजनों का कहना है कि यह हत्या प्लॉट के विवाद के चलते की गई हो सकती है।

घटनास्थल पर ASP और CO सफीपुर पुलिस बल के साथ पहुंचकर मामले की जांच-पड़ताल कर रहे हैं। पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

रिपोर्ट- रंजन बाजपेई “निडर”,उन्नाव

Related Articles

Back to top button