मर्चेंट जहाजों पर हमले में 2 भारतीयों की मौत, एक लापता
विदेश मंत्रालय ने कहा कि क्षेत्र में मौजूद भारतीय नागरिकों और समुद्री कर्मियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।

4पीएम न्यूज नेटवर्क: विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने जानकारी दी है कि मौजूदा वेस्ट एशिया संघर्ष के दौरान मर्चेंट जहाजों पर हुए हमलों में दो भारतीय नागरिकों की मौत हो गई है, जबकि एक अन्य भारतीय नागरिक लापता बताया जा रहा है।
प्रवक्ता के अनुसार, सरकार इस मामले पर लगातार नजर बनाए हुए है और प्रभावित भारतीयों के परिवारों के संपर्क में है। लापता भारतीय नागरिक की तलाश के लिए संबंधित एजेंसियों और अंतरराष्ट्रीय प्राधिकरणों के साथ समन्वय किया जा रहा है।
विदेश मंत्रालय ने कहा कि क्षेत्र में मौजूद भारतीय नागरिकों और समुद्री कर्मियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। साथ ही स्थिति पर नजर रखते हुए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।



