गुजरात में अवैध कारोबार पर सियासत गरम | Isudan Gadhvi का BJP और पुलिस पर तीखा हमला
गुजरात में अवैध शराब और कथित अवैध कारोबार के मुद्दे पर राजनीति तेज हो गई है... आम आदमी पार्टी के नेता इशुदान गढ़वी...

4पीएम न्यूज नेटवर्कः गुजरात की राजनीति में एक बार फिर तूफान उठ गया है.. इसी कड़ी में आम आदमी पार्टी के गुजरात प्रदेश अध्यक्ष इसुदान गढ़वी ने कच्छ के गांधीधाम में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके.. पुलिस विभाग पर जमकर प्रहार किया.. उन्होंने कहा कि गुजरात की पुलिस अब संविधान के अनुसार काम नहीं कर रही.. बल्कि भाजपा की दलाल बनकर काम कर रही है.. सिर्फ भाजपा का खेस पहनना बाकी रह गया है.. इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने डॉ. कायनात अंसारी की गिरफ्तारी को बड़ा षड्यंत्र बताया.. डॉ. कायनात AAP की पूर्वी कच्छ जिला अध्यक्ष.. और एक प्रसिद्ध डॉक्टर हैं.. उन्होंने अवैध शराब के अड्डों पर जनता रेड की थी.. और फेसबुक लाइव में सब कुछ दिखाया था.. लेकिन आज वे जेल में हैं.. और बूटलेगर खुले घूम रहे हैं.. इसुदान गढ़वी ने चेतावनी दी कि AAP पूरे गुजरात में जनता रेड जारी रखेगी.. और अगर पुलिस में ताकत है.. तो 50 हजार लोगों को जेल में डालकर दिखाए..
जानकारी के अनुसार प्रेस कॉन्फ्रेंस गांधीधाम के एक होटल में हुई.. इसुदान गढ़वी ने कहा कि पुलिस का काम कानून का पालन करवाना है.. लेकिन यहां पुलिस भाजपा के इशारे पर चल रही है.. उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि पुलिस संविधान के अनुसार नहीं, बल्कि भाजपा की दलाल बनकर काम कर रही है.. सिर्फ भाजपा का खेस पहनना बाकी है.. उनका इशारा था कि पुलिस अधिकारी.. और भाजपा नेता मिलकर शराब के अड्डों से मलाई खा रहे हैं.. जनता पिस रही है और युवा नशे में बर्बाद हो रहे हैं.. कच्छ में ड्रग्स अपार तरीके से मिल रहे हैं.. और शराब के अड्डे खुलेआम चल रहे हैं.. उन्होंने कहा कि कच्छ के एसपी को बंगला और गाड़ी इसलिए दी गई है कि शराब के अड्डे बंद करें.. लेकिन वे शराब के अड्डे बंद करवाने वाले को ही जेल में डाल रहे हैं..
इसुदान गढ़वी ने डॉ. कायनात अंसारी की कहानी विस्तार से बताई.. कायनात एक डॉक्टर हैं और AAP से जुड़कर जनता की सेवा कर रही थीं.. गांधीधाम के इलाकों में लोग उनके पास आकर शिकायत करते थे.. कि शराब के अड्डे खुलेआम चल रहे हैं.. युवा नशे की चपेट में आ रहे हैं.. और परिवार बर्बाद हो रहे हैं.. कायनात ने पहले 50 से ज्यादा लिखित शिकायतें पुलिस को दी.. लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की.. इसके बाद उन्होंने अपनी टीम के साथ जनता रेड की.. फेसबुक लाइव में दिखाया कि वहां लोग शराब पी रहे हैं.. और शराब बिक रही है.. रेड के बाद मौके पर पुलिस को बुलाया गया.. लेकिन पुलिस ने शराब माफिया को नहीं पकड़ा.. उल्टा कायनात पर एससी-एसटी एक्ट का केस दर्ज कर.. उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया..
इसुदान गढ़वी ने आरोप लगाया कि यह पूरा षड्यंत्र पुलिस के कहने पर रचा गया.. बूटलेगर के रिश्तेदार ने कायनात पर एससी-एसटी एक्ट की शिकायत की.. जो पुलिस के दबाव में हुई.. उन्होंने कहा कि भाजपा और गुजरात की पुलिस एससी-एसटी एक्ट को कमजोर बनाने का षड्यंत्र कर रही है.. उन्होंने एट्रोसिटी एक्ट की पृष्ठभूमि भी समझाई.. यह कानून अनुसूचित जाति.. और जनजाति के लोगों को सुरक्षा देने के लिए बनाया गया है.. दलित और आदिवासी समाज पर अत्याचार रोकने के लिए यह जरूरी है.. लेकिन कई जगह इसका दुरुपयोग भी हो रहा है.. व्यक्तिगत दुश्मनी या राजनीतिक कारणों से झूठी शिकायतें की जाती हैं.. इससे असली पीड़ितों को न्याय नहीं मिल पाता.. इसुदान गढ़वी ने कहा कि जब वे अधिकारियों से बात करते हैं.. तो उल्टे-सीधे जवाब मिलते हैं.. और जनता का कानून पर भरोसा डगमगा रहा है..
आपको बता दें कि इसुदान गढ़वी ने कच्छ की स्थिति पर भी विस्तार से बात की.. उन्होंने कहा कि कच्छ गुजरात का सबसे बड़ा जिला है.. लेकिन यहां ड्रग्स और शराब का कारोबार बेफाम चल रहा है.. 2025 में कच्छ में नकली शराब पीने से 50 से ज्यादा लोग मर चुके हैं.. लेकिन पुलिस चुप है.. भाजपा के नेता, उच्च अधिकारी.. और पुलिस तंत्र शराब के अड्डों से फायदा उठा रहे हैं.. जनता रेड करने वाली कायनात जेल में हैं.. और बूटलेगर मौज में हैं.. उन्होंने चेतावनी दी कि भविष्य में कायनात अंसारी जनता रेड जारी रखेंगी.. और आम आदमी पार्टी के सभी नेता पूरे गुजरात में जनता रेड करेंगे..
इसुदान गढ़वी ने एक और गंभीर मामला उठाया.. उन्होंने कहा कि कच्छ में हाल ही में एक ब्राह्मण समाज के युवक ने आत्महत्या कर ली.. सुसाइड नोट में भाजपा के 18 नेताओं के नाम थे.. लेकिन पुलिस ने उनमें से 16 लोगों को हाथ तक नहीं लगाया.. सिर्फ दो लोगों को गिरफ्तार किया गया.. जो भाजपा से जुड़े नहीं थे.. उन्होंने सवाल किया कि क्या यही सिंघम पुलिस है.. भाजपा के नेताओं को पकड़ने में पुलिस डरती है.. जबकि AAP के नेताओं के खिलाफ सिंघम बन जाती है.. उन्होंने कहा कि कच्छ में एक युवक ने आत्महत्या की.. लेकिन पुलिस अभी तक न्याय नहीं दे पा रही है..
इसुदान गढ़वी ने गांधीधाम की जनता से अपील भी की.. कि गांधीधाम की जनता स्थानीय स्वराज चुनाव में कायनात के साथ हुई घटना का जवाब दे.. और भाजपा को सबक सिखाए.. उनका कहना था कि अगर पुलिस और सरकार में ताकत है.. तो 50 हजार लोगों को जेल में डालकर दिखाओ.. तब पता चलेगा कि हर्ष संघवी और भूपेंद्र पटेल की सिंघम पुलिस में कितनी ताकत है..
बता दें कि इसुदान गढ़वी खुद AAP के मजबूत नेताओं में गिने जाते हैं.. वे पहले मीडिया में काम कर चुके हैं.. और VTV न्यूज में एंकर थे.. 2022 के गुजरात विधानसभा चुनाव में वे AAP के मुख्यमंत्री उम्मीदवार भी बने थे.. वे अक्सर भाजपा सरकार पर हमला करते रहते हैं.. इस मुद्दे पर उन्होंने कहा कि गुजरात में शराबबंदी है.. लेकिन इसके बावजूद लगभग 40 हजार करोड़ की अवैध शराब बिक रही है.. उनका आरोप है कि इसमें पुलिस और राजनीति का गठजोड़ है.. गुजरात में अवैध शराब और ड्रग्स की समस्या नई नहीं है.. राज्य में शराबबंदी होने के बावजूद कच्छ जैसे इलाकों में बूटलेगर खुलेआम काम करते हैं.. बंदरगाह और सीमा क्षेत्र होने की वजह से यहां ड्रग्स भी आसानी से पहुंच जाते हैं.. इससे युवा बर्बाद हो रहे हैं.. और कई परिवार टूट रहे हैं.. आम आदमी पार्टी ने इस मुद्दे को बड़ा राजनीतिक मुद्दा बनाया है.. और गोपाल इटालिया समेत कई नेता इस पर लगातार आवाज उठा रहे हैं..



