यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा के सवाल पर विवाद, सपा विधायक अमिताभ बाजपेई ने सीएम योगी को लिखा पत्र
समाजवादी पार्टी के विधायक अमिताभ बाजपेई ने इस मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर आपत्ति जताई है।

4पीएम न्यूज नेटवर्क: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा में पूछे गए एक सवाल को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। समाजवादी पार्टी के विधायक अमिताभ बाजपेई ने इस मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर आपत्ति जताई है।
विधायक अमिताभ बाजपेई ने अपने पत्र में परीक्षा के एक प्रश्न में “पंडित” शब्द के इस्तेमाल को खेदजनक और आपत्तिजनक बताया है। उन्होंने कहा कि भर्ती परीक्षा जैसे संवेदनशील मामलों में किसी विशेष जाति से जुड़े शब्दों का प्रयोग उचित नहीं है।
उन्होंने इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। विधायक ने यह भी कहा कि सरकारी परीक्षाओं में प्रश्नों का चयन बेहद सावधानी और संवेदनशीलता के साथ किया जाना चाहिए।
रिपोर्ट – प्रांजुल मिश्रा, कानपुर



