कानपुर में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर बड़ा एक्शन: 46 से ज्यादा सिलेंडर बरामद

उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में  गैस सिलेंडर की कालाबाजारी के खिलाफ जिला प्रशासन ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए चकेरी क्षेत्र के लाल बंगला बाजार स्थित नई सब्जी मंडी में छापेमारी की।

4पीएम न्यूज नेटवर्क: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में  गैस सिलेंडर की कालाबाजारी के खिलाफ जिला प्रशासन ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए चकेरी क्षेत्र के लाल बंगला बाजार स्थित नई सब्जी मंडी में छापेमारी की। इस संयुक्त कार्रवाई में जिला पूर्ति विभाग और पुलिस की टीम शामिल है.

छापेमारी के दौरान टीम ने एक दर्जन से अधिक दुकानों पर दबिश दी, जहां से 46 से ज्यादा छोटे और बड़े गैस सिलेंडर बरामद किए गए। बरामद सिलेंडरों को मौके पर ही जब्त कर लिया गया।

कार्रवाई के दौरान ‘किचन सम्राट’, ‘न्यू स्वाती किचन सेंटर’, ‘न्यू स्वीटी किचन सेंटर’ और ‘अर्जेंट रिपेयरिंग सेंटर’ समेत कई दुकानों की जांच की गई। अधिकारियों को इन दुकानों में अवैध रूप से गैस सिलेंडरों का भंडारण और बिक्री किए जाने की सूचना मिली थी।

जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। साथ ही संबंधित दुकानदारों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन की इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है।

रिपोर्ट – प्रांजुल मिश्रा, कानपुर

Related Articles

Back to top button