वैष्णो देवी में उमड़ी आस्था की लहर, नियंत्रण के लिए पंजीकरण बंद

पवित्र चैत्र नवरात्रों के अवसर पर माता वैष्णो देवी के दरबार में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिल रही है।

4पीएम न्यूज नेटवर्क: पवित्र चैत्र नवरात्रों के अवसर पर माता वैष्णो देवी के दरबार में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। देशभर से लाखों भक्त माता के दर्शन के लिए कटरा पहुंच रहे हैं, जिससे यात्रा मार्ग पर जनसैलाब उमड़ पड़ा है।

शनिवार शाम लगभग 4:45 बजे तक करीब 41,000 श्रद्धालु भवन की ओर रवाना हो चुके थे। बढ़ती भीड़ को देखते हुए श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड को सभी यात्रा पंजीकरण केंद्र अस्थायी रूप से बंद करने का निर्णय लेना पड़ा।

प्रशासन द्वारा भीड़ को नियंत्रित करने के लिए विशेष व्यवस्थाएं की जा रही हैं। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे नियमों का पालन करें और सहयोग बनाए रखें।

नवरात्रों के दौरान हर वर्ष यहां भक्तों की संख्या में इजाफा होता है, लेकिन इस बार भीड़ ने पिछले रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया है।

Related Articles

Back to top button