CJI सूर्यकांत का 28 मार्च को लेह दौरा, सेना को करेंगे संबोधित
भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत 28 मार्च को लेह का दौरा करेंगे।

4पीएम न्यूज नेटवर्क: भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत 28 मार्च को लेह का दौरा करेंगे। यह पहली बार होगा जब कोई मुख्य न्यायाधीश लेह का दौरा करेगा और बेस कैंप से सेना को संबोधित करेगा।
सूत्रों के अनुसार, इस ऐतिहासिक दौरे के दौरान मुख्य न्यायाधीश न केवल सेना के जवानों को संबोधित करेंगे, बल्कि क्षेत्र में न्यायिक बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में भी कदम उठाएंगे।
अपने दौरे के तहत वे लेह और कारगिल में जिला न्यायालय भवनों का उद्घाटन भी करेंगे। इस पहल से स्थानीय स्तर पर न्यायिक सेवाओं की पहुंच और सुविधाओं में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है।
यह दौरा न्यायपालिका और सशस्त्र बलों के बीच संवाद को और मजबूत करने के साथ-साथ दूरस्थ क्षेत्रों में न्यायिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।



