मिर्जापुर: पुलिस पर ‘तालिबानी सजा’ का आरोप, जख्मी बेटे को देख बिलख उठा परिवार

एक लड़के को पुलिस चौकी में इस कदर पिटाई की गई है कि उसके शरीर और चेहरे पर तालिबानी सजा के निशान देख परिवार के लोग बिलख पड़े हैं।

4पीएम न्यूज नेटवर्क: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले से हैरान करने वाली खबर सामने आई है, यहां एक लड़के को
पुलिस चौकी में इस कदर पिटाई की गई है कि उसके शरीर और चेहरे पर तालिबानी सजा के निशान देख परिवार के लोग बिलख पड़े हैं।

खुद डरा-सहमा लड़का भी पुलिस के खिलाफ बोलने से कांप उठ रहा है। पूरा मामला विंध्याचल थाना क्षेत्र के अष्टभुजा चौकी से जुड़ा हुआ है जहां तैनात दरोगा और एक सिपाही पर क्षेत्र के ही गोपालपुर मड़गुड़ा गांव निवासी लड़के की पिटाई करने का आरोप लगाया गया है।

दरोगा और सिपाही द्वारा पिटाई किए जाने का वीडियो वायरल होने के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है तो वहीं इस मामले में पुलिस अधिकारियों का कोई अधिकृत बयान भी सामने नहीं आया है, ना ही कोई खुलकर इस मामले में बोलना चाहता है।

विंध्याचल कोतवाली प्रभारी से सम्पर्क कर जानकारी लेने का प्रयास किया गया तो बताया गया कि वह विंध्याचल धाम क्षेत्र में सुरक्षा में लगे हुए हैं।

आरोप है कि पीड़ित अंकित बिंद पुत्र कैलाश बिंद को दो दिन पहले अष्टभुजा मंदिर के पास से विंध्याचल थाना के अष्टभुजा चौकी पर तैनात दरोगा सुनील कुमार मिश्रा व सिपाही धर्मेंद्र पाल पुलिस चौकी अष्टभुजा ले गए थे।

जहां उसकी बुरी तरह से लाठी से पिटाई की गई। चेहरे से लेकर बदन पर पुलिसिया चोट के निशान देख परिवार के लोग जहां बिलख पड़ रहें हैं वही पीड़ित दर्द से कराहते हुए पुलिसिया चोट को दिखाते हुए फफक-फफक कर रो पड़ता है।

रिपोर्ट – संतोष देव गिरि,मिर्जापुर

Related Articles

Back to top button