मिर्जापुर: 5 दिन से लापता जमीन कारोबारी का सिरसी नहर में मिला शव, इलाके में मचा हड़कंप

मिर्जापुर जनपद के थाना संतनगर अंतर्गत सिरसी बांध के मुख्य नहर के गेट पर साड़ी में बंधा शव ऊपर तैरता हुआ दिखाई देने पर सैकड़ों की भीड़ उमड़ पड़ी।

4पीएम न्यूज नेटवर्क: मिर्जापुर जनपद के थाना संतनगर अंतर्गत सिरसी बांध के मुख्य नहर के गेट पर साड़ी में बंधा शव ऊपर तैरता हुआ दिखाई देने पर सैकड़ों की भीड़ उमड़ पड़ी।

नहर में शव ऊपर तैरता हुआ  दिखाई देने की सूचना आग की तरह क्षेत्र में फैल गई, लोग दहशत में आ गए। सूचना पर थाना संतनगर की पुलिस ने शव को गेट से नहर में लाकर अषाढी में बाहर कराया। शव किसी व्यक्ति का था।

जिसकी पहचान के लिए पुलिस ने वाट्सप ग्रुप के सहयोग से सूचना प्रसारित कराई तो कुछ ही देर में पडोसी जनपद सोनभद्र से इंस्पेक्टर घोरावल ब्रजेश सिंह के साथ आए मृतक के भाई घासी मौर्य व मृतक का चालक रोहित ने शव को कुंवर मौर्य के रूप में पहचान किया।

शव देखते ही भाई का रो-रो बुरा हाल हो गया। मृतक के भाई घासी मौर्य ने बताया कि उनका भाई 50 वर्षीय कुंवर मौर्य पुत्र स्वर्गीय कालिका निवासी ग्राम लकुआ थाना धानापुर, जनपद चंदौली का निवासी था। वह लालगंज, मिर्जापुर में कमरा लेकर जमीन की खरीद-फरोख्त बतौर एजेंट करता था।उसका थाना संतनगर अंतर्गत पड़रिया के शेखर मौर्य और घोरावल थाना क्षेत्र के नौगढ़वा निवासिनी लीलावती से संबंध रहा।

कुंवर 22 मार्च को घर से लालगंज के लिए निकला था और 26 मार्च तक घर नहीं पहुंचा जबकि उसके साथ गया चालक घर आ गया था तो शक के आधार पर चालक से भाई के बारे में जानकारी लिया तो उन्होंने घटना की पूरी जानकारी दिया। चालक रोहित ने बताया कि वह दो वर्ष से कुंवर की टोयटा एटीयोश कार चलाता था। 22 मार्च को लगभग दो बजे उन्हें लेकर लालगंज के लिए निकला। मुझसे बताए कि पैसा के लेन-देन हेतु नौगढ़वा आ गए।

जहां लीलावती के घर पहले से शेखर मौर्य उपस्थित थे। रात को मैं सोया था मुझे जगाएं और बोले कि तुम्हारे मालिक को मार दिया है। शव गाड़ी में है चलो सीधे लाश को पानी में दबाना है वरना तुम्हे भी मार डालूंगा। मरता क्या न करता गाड़ी लेकर रात में सिरसी लाए। जहां वही लोग शव को ठिकाने लगाए और मुझे धमकी भी दिए कि कहीं नाम खोला तो जान से तुम भी जाओगे।

घासी ने बताया कि मृतक को तीन लड़के और एक लड़की है बड़े एक लड़के की शादी हो गई है ।पत्नी इंद्रावती आदि का रो रो बुरा हाल हो गया है।इस संबंध में इंस्पेक्टर घोरावल ब्रजेश सिंह ने बताया कि घासी मौर्य की तहरीर पर घटना में प्रयुक्त चालक की शिनाख्त पर शव की खोजबीन की जा रही थी आखिर शव नहर में ऊपर तैरता हुआ दिखा. जिसे विधिक कार्रवाई करते हुए पीएम हेतु भेज दिया गया। मामले का जल्द ही खुलासा किया जाएगा।

रिपोर्ट – संतोष देव गिरि,मिर्जापुर

Related Articles

Back to top button