कौशांबी में भीषण सड़क हादसा: 8 की मौत, 25 श्रद्धालु घायल
उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि 25 श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए।

4पीएम न्यूज नेटवर्क: उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि 25 श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए।
यह हादसा उस समय हुआ जब श्रद्धालुओं से भरी एक पिकअप वाहन की टक्कर एक कंटेनर से हो गई।
जानकारी के अनुसार, मृतकों में 3 बच्चे और 5 महिलाएं शामिल हैं। सभी श्रद्धालु फतेहपुर जिले के बिंदकी क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं, जो प्रयागराज में दर्शन करने के बाद वापस लौट रहे थे।
घटना के बाद स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है और घटना का संज्ञान लेते हुए मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। इसके अलावा, घायलों को 50-50 हजार रुपये की मदद देने का भी ऐलान किया गया है। प्रशासन द्वारा हादसे की जांच शुरू कर दी गई है।



