ईरान ने सेंट्रल इजरायल को बनाया निशाना, दागी कई मिसाइलें
ईरान ने सेंट्रल इजरायल को निशाना बनाते हुए कई मिसाइलें दागीं, जिससे क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है। हमले के बाद इजरायल के कई हिस्सों में सायरन बजने लगे और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के निर्देश दिए गए।
4pm न्यूज नेटवर्क: ईरान ने सेंट्रल इजरायल को निशाना बनाते हुए कई मिसाइलें दागीं, जिससे क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है। हमले के बाद इजरायल के कई हिस्सों में सायरन बजने लगे और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के निर्देश दिए गए।
इजरायली रक्षा प्रणाली ने कई मिसाइलों को हवा में ही नष्ट करने का दावा किया है, हालांकि कुछ इलाकों में नुकसान की खबरें भी सामने आई हैं। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। अधिकारियों के अनुसार, हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सुरक्षा बलों को तैयार रखा गया है। यह घटना मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच एक बड़ा घटनाक्रम मानी जा रही है।