उन्नाव में प्रेम-प्रसंग को लेकर खूनी संघर्ष, युवक की मौत, कई घायल
उन्नाव जिले के बिहार थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया।

4पीएम न्यूज नेटवर्क: उन्नाव जिले के बिहार थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। यह विवाद इतना बढ़ गया कि हिंसक रूप ले लिया, जिसमें कुल्हाड़ी से हमला किया गया।
घटना में पुत्तीलाल नामक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को बीघापुर स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
बताया जा रहा है कि रात के समय दोनों परिवार आमने-सामने आ गए थे। कहासुनी के बाद विवाद बढ़कर मारपीट में बदल गया और फिर जानलेवा हमला किया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। यह मामला बिहार थाना क्षेत्र के बैजुआमऊ गांव का है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
रिपोर्ट- रंजन बाजपेई “निडर”,उन्नाव



