दिल्ली विधानसभा की सुरक्षा में चूक, अंदर घुसी गाड़ी, स्पीकर की कार पर फेंकी स्याही

दिल्ली विधानसभा की सुरक्षा में एक बड़ी चूक सामने आई है, जब एक गाड़ी बैरियर तोड़ते हुए विधानसभा परिसर में घुस गई। जानकारी के अनुसार, यह गाड़ी 2 नंबर गेट से विधानसभा में प्रवेश करने में सफल रही।

4pm न्यूज नेटवर्क: दिल्ली विधानसभा की सुरक्षा में एक बड़ी चूक सामने आई है, जब एक गाड़ी बैरियर तोड़ते हुए विधानसभा परिसर में घुस गई। जानकारी के अनुसार, यह गाड़ी 2 नंबर गेट से विधानसभा में प्रवेश करने में सफल रही।

विधानसभा स्पीकर की कार पर अज्ञात हमलावरों ने स्याही फेंकी, जिससे परिसर में हड़कंप मच गया। घटना के बाद हमलावर गाड़ी विधानसभा से भागने में सफल रहे, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां मामले की जांच कर रही हैं और हमलावरों की तलाश में जुटी हैं। सुरक्षा में चूक को लेकर विधानसभा प्रशासन और संबंधित अधिकारियों की ओर से प्रतिक्रिया का इंतजार किया जा रहा है।

सुरक्षा में खामी की हो रही है आलोचना
इस घटना के बाद सुरक्षा की खामियों को लेकर आलोचनाएं शुरू हो गई हैं। विपक्ष ने भी सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं और घटना की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ने का दावा किया है।

Related Articles

Back to top button