UAE की नई मुहिम में Binance की एंट्री | प्रवासियों और नागरिकों के बीच बढ़ेगी एकता
संयुक्त अरब अमीरात सरकार की नई पहल में बाइनेंस के जुड़ने से बड़ा कदम उठाया गया है... इस मुहिम का उद्देश्य देश में रहने वाले प्रवासियों...

4पीएम न्यूज नेटवर्कः दुनिया के सबसे बड़े क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज बाइनेंस ने यूएई की एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय पहल में हिस्सा लेने की घोषणा की है.. इस पहल का वन नेशन, वन पीपल, टुगेदर वी प्रोटेक्ट व्हाट वी लव नाम है.. बाइनेंस ने इसके लिए अबू धाबी के डिज़ाइन कमीशन के साथ साझेदारी की है.. यह कदम यूएई में नागरिकों और यहां रहने वाले प्रवासियों के बीच संबंधों को.. और मजबूत बनाने के लिए उठाया गया है.. बाइनेंस इस समूह में शामिल होने वाला एकमात्र ग्लोबल क्रिप्टो एक्सचेंज है..
जानकारी के अनुसार यह घोषणा 7 अप्रैल 2026 को जारी प्रेस रिलीज़ में की गई.. बाइनेंस ने कहा कि यह साझेदारी यूएई के प्रति उनकी लंबी प्रतिबद्धता का हिस्सा है.. कंपनी पहले से ही अबू धाबी ग्लोबल मार्केट के नियमों के तहत यहां कारोबार कर रही है.. अब वह सामाजिक विकास में भी सक्रिय योगदान देगी.. इस पहल से अबू धाबी में सांस्कृतिक और रचनात्मक उद्योगों को बड़ा बढ़ावा मिलने की उम्मीद है.. बाइनेंस मुख्य रूप से टेक्सटाइल डिज़ाइन और इनोवेशन से जुड़े कार्यक्रमों में मदद करेगा.. इससे उन प्रवासियों को फायदा होगा जो डिज़ाइन.. और कला के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं..
वहीं इस पहल को समझने के लिए सबसे पहले यूएई के ‘ईयर ऑफ फैमिली 2026’ को जानना जरूरी है.. यूएई के राष्ट्रपति हिज हाइनेस शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने 2026 को ईयर ऑफ फैमिली घोषित किया है.. इसका उद्देश्य परिवार को समाज की मजबूत नींव के रूप में मनाना है.. यह पहल देश में रहने वाले हर व्यक्ति को परिवार के महत्व के बारे में जागरूक करती है.. परिवार ही वह जगह है जहां से एकता, देखभाल.. और सहयोग की जड़ें निकलती हैं.. इन मूल्यों को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना इस पहल का मुख्य लक्ष्य है..
ईयर ऑफ फैमिली के तहत सरकार, व्यापारिक संस्थाएं.. और समुदाय मिलकर काम कर रहे हैं.. इसका फोकस नागरिकों और प्रवासियों के बीच संबंध बेहतर बनाने पर है.. यूएई में 200 से ज्यादा राष्ट्रीयताओं के लोग रहते हैं.. यहां हर कोई एक बड़े परिवार की तरह साथ रहता है.. वन नेशन, वन पीपल इसी भावना को आगे बढ़ाती है.. यह पहल बताती है कि हम सिर्फ एक देश में नहीं रहते.. बल्कि हम एक राष्ट्र और एक लोग हैं.. हम जो प्यार करते हैं, उसे साथ मिलकर बचाते हैं..
वहीं यह पूरी पहल डिज़ाइन कमीशन अबू धाबी के नेतृत्व में चल रही है.. DCAD की अध्यक्षता हिज हाइनेस शेखा शमसा बिंत हमदान बिन मोहम्मद अल नाहयान कर रही हैं.. मार्च 2026 में इस पहल को शुरू किया गया था.. DCAD अबू धाबी को डिज़ाइन, इनोवेशन और सांस्कृतिक उत्पादन का वैश्विक केंद्र बनाने के लिए काम कर रहा है.. इसका बोर्ड कई अनुभवी सदस्यों से बना है.. जिसमें एग्जीक्यूटिव वाइस चेयरवुमन नादिन मालौफ.. और अंडरसेक्रेटरी राना कुजैली एल खौरी शामिल हैं..
आपको बता दें कि DCAD का मकसद है कि डिज़ाइन के जरिए समुदायों को जोड़ा जाए.. वन नेशन, वन पीपल के तहत कई गतिविधियां चल रही हैं.. इनमें पोर्ट्रेट सीरीज़ शामिल है.. जिसमें नागरिकों और प्रवासियों को साथ काम करते दिखाया जाता है.. शॉर्ट वीडियो रिफ्लेक्शंस बनाए जा रहे हैं.. जो मूल्यों पर बात करते हैं.. स्कूलों, कंपनियों और समुदायों को एक साथ भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया है.. युवाओं को खास तौर पर शामिल किया जा रहा है.. ताकि वे एकता और सम्मान के मूल्यों को सीखें..
इस पहल का पूरा नाम वन नेशन, वन पीपल, टुगेदर वी प्रोटेक्ट व्हाट वी लव है.. यह यूएई की मूल भावना को दर्शाता है—हम सब एक हैं.. हम अपने देश, अपनी संस्कृति और अपने मूल्यों की रक्षा साथ मिलकर करेंगे.. DCAD इस पहल को अबू धाबी भर में फैला रहा है.. सरकारी संस्थाएं, कॉर्पोरेट पार्टनर, स्कूल.. और समुदाय इसमें शामिल हो रहे हैं.. बाइनेंस ने 7 अप्रैल 2026 को घोषणा की कि वह इस पहल में शामिल हो रहा है.. यह कंपनी यूएई में सामाजिक संबंध मजबूत करने के लिए DCAD के साथ मिलकर काम करेगी.. बाइनेंस DCAD की रेसिडेंसी फोकस्ड ऑन टेक्सटाइल डिज़ाइन एंड इनोवेशन कार्यक्रम में सक्रिय सहयोग देगा.. वहीं यह कार्यक्रम डिज़ाइन-लेड इनोवेशन, सांस्कृतिक उत्पादन.. और भविष्य के लिए तैयार क्रिएटिव इकोनॉमी को बढ़ावा देता है..
बाइनेंस के अधिकारियों का कहना है कि हमारी DCAD के साथ साझेदारी का आधार एक साझा उद्देश्य है.. राष्ट्रीय प्रयासों को समर्थन देना, जो सामाजिक ढांचे.. और आर्थिक इकोसिस्टम दोनों को मजबूत बनाते हैं.. क्रिएटिव इंडस्ट्रीज़ से लेकर इनोवेशन-लेड सेक्टर्स तक.. बाइनेंस इस पहल के जरिए DCAD के व्यापक मिशन को सपोर्ट करेगा.. यह UAE की लंबी अवधि की आर्थिक विविधीकरण रणनीति का भी हिस्सा है.. बाइनेंस टेक्सटाइल डिज़ाइन और इनोवेशन कार्यक्रमों में मदद करेगा.. टेक्सटाइल डिज़ाइन का मतलब है कपड़ों.. फैब्रिक्स और पारंपरिक व आधुनिक डिज़ाइन का मिश्रण.. इसमें युवा डिज़ाइनर और कलाकार शामिल होते हैं.. बाइनेंस इन कार्यक्रमों के जरिए प्रवासियों को अवसर देगा.. जो लोग डिज़ाइन और कला में करियर बनाना चाहते हैं.. उन्हें ट्रेनिंग, वर्कशॉप और सपोर्ट मिलेगा.. इससे अबू धाबी में क्रिएटिव इंडस्ट्रीज़ मजबूत होंगी..
बाइनेंस यूएई में नया नहीं है.. दिसंबर 2025 में कंपनी ने ADGM के फाइनेंशियल सर्विसेज रेगुलेटरी अथॉरिटी से पूर्ण लाइसेंस हासिल किया.. यह दुनिया का पहला ऐसा ग्लोबल लाइसेंस था.. जो एक क्रिप्टो एक्सचेंज को मिला.. तीन अलग-अलग इकाइयों एक्सचेंज, क्लियरिंग हाउस.. और ब्रोकर-डीलर को लाइसेंस मिला.. इससे बाइनेंस को स्पॉट ट्रेडिंग, डेरिवेटिव्स, कस्टडी.. और ओवर-द-काउंटर सेवाएं प्रदान करने की अनुमति मिली.. यह लाइसेंस बाइनेंस को संस्थागत विश्वसनीयता देता है.. अबू धाबी अब कंपनी के लिए एक महत्वपूर्ण केंद्र बन गया है.. बाइनेंस ने यूएई को अपना लंबे समय का घर बनाया है.. कंपनी का कहना है कि वह यहां सिर्फ कारोबार नहीं कर रही.. बल्कि देश के विकास में भी योगदान दे रही है.. वन नेशन, वन पीपल में शामिल होना इसी प्रतिबद्धता का प्रमाण है..



