कानपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: दो बाइकों की भिड़ंत में 3 युवकों की मौत, 2 घायल
कानपुर के बिल्हौर क्षेत्र में देर रात दो बाइकों की टक्कर में 3 युवकों की मौत हो गई, जबकि 2 घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक, हादसे के समय किसी ने हेलमेट नहीं पहना था। जानिए पूरी घटना और पुलिस की कार्रवाई।

4 पीएम न्यूज नेटवर्कः कानपुर से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है, जहां एक छोटी सी लापरवाही ने तीन परिवारों की खुशियां छीन लीं। देर रात हुए इस सड़क हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद इलाके में मातम पसरा हुआ है। यह हादसा बिल्हौर थाना क्षेत्र के उत्तरीपुरा कस्बे में शुक्रवार रात करीब 12 बजे हुआ। जानकारी के मुताबिक, जीटी रोड पर यूनियन बैंक के पास दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं।
कौन थे हादसे का शिकार?
हादसे में खजुरिया निवादा गांव निवासी:
- रघुवर (21)
- राहुल (20)
- कविता (22)
साथ ही दूसरी बाइक पर सवार:
- जतिन राठौर (20)
- ओम जी (23)
ये सभी गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि रघुवर अपने फुफेरे भाई राहुल और उनकी बहन कविता को छोड़ने उत्तरीपुरा जा रहे थे, तभी सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को सीएचसी शिवराजपुर भेजा गया। जहां डॉक्टरों ने रघुवर, जतिन राठौर,ओम जी को मृत घोषित कर दिया। वहीं राहुल और कविता को प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर रेफर कर दिया गया। राहत की बात है कि दोनों की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है।
हादसे की बड़ी वजह आई सामने
पुलिस जांच में एक बड़ी लापरवाही सामने आई है- दोनों बाइकों पर सवार किसी ने भी हेलमेट नहीं पहना था। यही कारण है कि हादसे के बाद चोटें इतनी गंभीर हो गईं और तीन लोगों की जान चली गई।
पुलिस क्या कर रही है?
उत्तरीपुरा चौकी प्रभारी अमित कुमार के अनुसार, तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, दोनों बाइकों को कब्जे में ले लिया गया है, तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी जैसे ही युवकों की मौत की खबर उनके घर पहुंची, परिवार में चीख-पुकार मच गई। गांव में हर कोई इस हादसे से स्तब्ध है। एक ही पल में तीन घरों के चिराग बुझ गए।
रिपोर्ट – प्रांजुल मिश्रा
यह भी पढ़ें: मिडिल ईस्ट तनाव के बीच एक्टिव हुआ भारत, ऊर्जा और सुरक्षा के लिए यूरोप से बढ़ा रहा तालमेल



